Get App

Cupid Q4 results : मार्च तिमाही में 189% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू में भी 52% का उछाल

Cupid Q4 results : क्यूपिड ने चौथी तिमाही में रेवेन्यू में 52 फीसदी का उछाल दर्ज किया है और यह बढ़कर 62.90 करोड़ रुपये हो गया है। मार्च 2023 को समाप्त तिमाही के दौरान यह कंपनी ने 41.50 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया था।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 09, 2024 पर 9:51 PM
Cupid Q4 results : मार्च तिमाही में 189% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू में भी 52% का उछाल
कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड ने आज 9 अप्रैल को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

Cupid Q4 results : कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड ने आज 9 अप्रैल को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 189 फीसदी बढ़कर 23.7 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 8.3 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था। इस बीच आज कंपनी के शेयरों में 5 फीसदी की दमदार रैली देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 134 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 3,595.96 करोड़ रुपये हो गया है।

रेवेन्यू में 52 फीसदी का उछाल

क्यूपिड ने चौथी तिमाही में रेवेन्यू में 52 फीसदी का उछाल दर्ज किया है और यह बढ़कर 62.90 करोड़ रुपये हो गया है। मार्च 2023 को समाप्त तिमाही के दौरान यह कंपनी ने 41.50 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया था। इसके अलावा, एनुअल EBITDA FY23 में 25.93 फीसदी से 3.36 फीसदी बढ़कर FY24 में 29.28 फीसदी हो गया। कंपनी ने यह भी बताया कि वह कर्ज मुक्त रही है और उसके पास 173.58 करोड़ रुपये की कैश और कैश इक्विवलेंट राशि है।

Cupid का बयान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें