देबदत्त चंद होंगे बैंक ऑफ बड़ौदा के नए MD और CEO, सरकार ने की नियुक्ति

देबदत्त चंद (Debadatta Chand) संजीव चड्ढा की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल सरकार की तरफ से लगभग पांच महीने के लिए 30 जून तक बढ़ा दिया गया था। चड्ढा का कार्यकाल इसी साल 19 जनवरी तक था। 28 अप्रैल को बाजार बंद होने पर, बैंक ऑफ बड़ौदा BSE पर 2.10 रुपए या 1.13 प्रतिशत बढ़कर 187.80 रुपए पर था

अपडेटेड Apr 29, 2023 पर 6:25 PM
Story continues below Advertisement
देबदत्त चंद होंगे बैंक ऑफ बड़ौदा के नए MD और CEO
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने शनिवार को बताया कि सरकार ने देबदत्त चंद (Debadatta Chand) को कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है, जो वर्तमान में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा रेगुलेटर्स के दी गई जानकारी में बताया, शीर्ष पद पर उनकी नियुक्ति 01.07.2023 को या उसके बाद, या अगले आदेशों तक, जो भी पहले हो, प्रभावी होने की तारीख से तीन साल के लिए है।

    चंद संजीव चड्ढा की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल सरकार की तरफ से लगभग पांच महीने के लिए 30 जून तक बढ़ा दिया गया था। चड्ढा का कार्यकाल इसी साल 19 जनवरी तक था।

    बैंक ने एक बयान में कहा, "केंद्र सरकार ने देवदत्त चंद, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, बैंक ऑफ बड़ौदा को मैनेजिंग डायरेक्टर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बैंक ऑफ बड़ौदा के रूप में तीन साल की अवधि के लिए नियुक्त किया है। वह संजीव चड्ढा की जगह लेंगे।


    बैंक ऑफ बड़ौदा ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के लिए 10 अप्रैल को अपना बिजनेस अपडेट शेयर करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 23 की मार्च तिमाही में उसका कुल कारोबार 21 लाख करोड़ रुपए के माइलस्टोन को पार कर गया।

    Kotak Mahindra Bank Q4 Results: अनुमान से बेहतर रहे नतीजे, शुद्ध मुनाफा 26% बढ़कर 3,495 करोड़ पर पहुंचा

    राज्य के स्वामित्व वाले लेंडर ने कहा कि उसने 31 मार्च, 2023 को कारोबार में 16.8 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए 21,77,307 करोड़ रुपए दर्ज किए, जो कि एक साल पहले की तिमाही में 18,64,059 करोड़ रुपए था।

    फाइनेंशियल सर्विसेज इंस्टीट्यूशन ब्यूरो (FSIB), राज्य के स्वामित्व वाले बैंकों और वित्तीय संस्थानों के डायरेक्टर्स के लिए हेडहंटर, ने इस साल जनवरी में बैंक ऑफ बड़ौदा में MD और CEO के पद के लिए देबदत्त चंद के नाम की सिफारिश की थी।

    28 अप्रैल को बाजार बंद होने पर, बैंक ऑफ बड़ौदा BSE पर 2.10 रुपए या 1.13 प्रतिशत बढ़कर 187.80 रुपए पर था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।