Get App

Delta Corp का बिग प्लान, दो साल में इन प्रोजेक्ट में डालेगी ₹1100 करोड़

गेमिंग और हॉस्पिटैलिटी कंपनी डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) अपने विस्तार योजना में बदलाव कर रही है। डेल्टा कॉर्प ने यह स्ट्रैटेजी ऑनलाइन गेमिंग और कैसिनो पर जीएसटी की दरें बढ़कर 28 फीसदी होने के बाद अपनाई है। कंपनी की योजना अब 18-30 महीने में ऑफलाइन बिजनेस में 1100 करोड़ रुपये निवेश करने की है ताकि कम से कम 38 फीसदी का प्रॉफिट मार्जिन हासिल हो सके

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 23, 2024 पर 1:34 PM
Delta Corp का बिग प्लान, दो साल में इन प्रोजेक्ट में डालेगी ₹1100 करोड़
डेल्टा कॉर्प ने फिलहाल आईपीओ लाने की योजना को टाल दिया है लेकिन कंपनी के सीएफओ का कहना है कि इसे डस्टबिन में नहीं डाला गया है।

गेमिंग और हॉस्पिटैलिटी कंपनी डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) अपने विस्तार योजना में बदलाव कर रही है। डेल्टा कॉर्प ने यह स्ट्रैटेजी ऑनलाइन गेमिंग और कैसिनो पर जीएसटी की दरें बढ़कर 28 फीसदी होने के बाद अपनाई है। कंपनी की योजना अब 18-30 महीने में ऑफलाइन बिजनेस में 1100 करोड़ रुपये निवेश करने की है ताकि कम से कम 38 फीसदी का प्रॉफिट मार्जिन हासिल हो सके। यह जानकारी मनीकंट्रोल से बाततीत में कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) अनिल मलानी ने बताई। कंपनी के मार्जिन को कोरोना महामारी और हाई टैक्स के चलते तगड़ा झटका लगा। अब कंपनी का लक्ष्य ऑफलाइन बिजनेस में विस्तार कर वित्त वर्ष 2025-26 के मध्य तक 36-38 फीसदी नेट मार्जिन हासिल करने का है।

ऑनलाइन गेमिंग के विस्तार की योजना अभी नहीं

डेल्टा कॉर्प ने जीएसटी के 28 फीसदी वाले स्लैब में आने के चलते ऑनलाइन गेमिंग के विस्तार की योजना को टाल दिया है। इसके अलावा यह 24 हजार करोड़ रुपये की जीएसटी डिमांड नोटिस के मुकदमों से जूझ रही है। इसके अलावा कंपनी ने जीएसटी के नए स्ट्रक्चर के चलते अपने कैसिनो बिजनेस के विस्तार की योजना में भी फेर-बदल किया है और इंटीग्रेटेड रिजॉर्ट बनाने की रफ्तार सुस्त करने का फैसला किया है। कंपनी ने 1100 करोड़ रुपये के निवेश की जो योजना बनाई है, वह एक नए ऑफशोर कैसिनो शिप, गोवा में एक थीम पार्क और कैसिनो वाले एक नए होटल में लगाया जाएगा। इसनमें शिप में 300 करोड़ रुपये, 450 कमरों के होटल में 450 करोड़ रुपये और वाटर थीम पार्क में 350 करोड़ रुपये डाले जाएंगे। कंपनी का लक्ष्य इन निवेश के जरिए 1100-1200 करोड़ रुपये के शुरुआती टर्नओवर से वित्त वर्ष 2025-26 में 1600-1700 करोड़ रुपये के टर्नओवर पर पहुंचने का लक्ष्य रखा है।

अभी डेल्टा कॉर्प के पास अपने कैसिनो बिजनेस के लिए गोवा में तीन ऑफशोर वेसल्स हैं। कंपनी के सीएफओ के मुताबिक डेल्टा कॉर्प का कारोबर फिक्स्ड-कॉस्ट बिजनेस है। एक बार पूरी लागत निकल आती है तो जो अतिरिक्त रेवेन्यू होता है, वह तेजी से मार्जिन और बॉटमलाइन को बढ़ाता है। नया ऑफशोर वेसल का कॉमर्शियल ऑपरेशन दिसंबर 20224 या 2025 के शुरुआती महीने में शुरू हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें