Bajaj Auto ने Yulu Bikes में बढ़ाया निवेश, अब इतनी हो गई हिस्सेदारी

ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने इलेक्ट्रिक बाइक-शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूलू बाइक्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। बजाज ग्रुप (Bajaj Group) की ऑटो कंपनी ने गुरुवार 22 फरवरी को खुलासा किया कि यूलू बाइक्स में इसने 45.75 करोड़ रुपये और डाले हैं। शेयरों की बात करें तो बजाज ऑटो के शेयर इस साल यह करीब 27 फीसदी मजबूत हुए हैं

अपडेटेड Feb 23, 2024 पर 9:06 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देश में EV को बढ़ावा देने के लिए Bajaj Auto ने करीब पांच साल पहले 2019 में यूलू में 80 लाख डॉलर (करीब 66 करोड़ रुपये) के निवेश का ऐलान किया था।

ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने इलेक्ट्रिक बाइक-शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूलू बाइक्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। बजाज ग्रुप (Bajaj Group) की ऑटो कंपनी ने गुरुवार 22 फरवरी को खुलासा किया कि यूलू बाइक्स में इसने 45.75 करोड़ रुपये और डाले हैं। इस नए निवेश के बाद अब यूलू बाइक्स (Yulu Bikes) में बजाज ऑटो की हिस्सेदारी बढ़कर 18.8 फीसदी हो गई है। कंपनी ने इस निवेश के बारे में एक्सचेंज फाइलिंग में खुलासा किया है। देश में EV को बढ़ावा देने के लिए बजाज ऑटो ने करीब पांच साल पहले 2019 में यूलू में 80 लाख डॉलर (करीब 66 करोड़ रुपये) के निवेश का ऐलान किया था। शेयरों की बात करें तो बजाज ऑटो के शेयर गुरुवार को 3.36 फीसदी की बढ़त के साथ 8505.30 रुपये पर बंद हुए थे। इस साल यह करीब 27 फीसदी मजबूत हुआ है।

Bajaj Auto की कैसी है सेहत

दिसंबर 2023 में बजाज ऑटो का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 37 फीसदी उछलकर 2042 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशन रेवेन्यू भी 30 फीसदी बढ़कर 12,114 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सेल्स की बात करें तो जनवरी महीने में टोटल सेल्स 24 फीसदी उछलकर 356,010 यूनिट्स पर पहुंच गया। वहीं इसके दोपहिया गाड़ियों की बिक्री इस दौरान 27 फीसदी और कॉमर्शियल गाड़ियों की बिक्री 6 फीसदी बढ़ गया। पिछले महीने जनवरी में घरेलू मार्केट में बिक्री 31 फीसदी उछलकर 230,043 यूनिट्स और एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 1,12,725 से उछलकर 125,967 यूनिट्स पर पहुंच गया।


SpiceJet को दो कंपनियों को 29 फरवरी तक चुकाने होंगे 20 लाख डॉलर, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश

शेयरों की क्या है हालत

बजाज ऑटो के शेयरों ने निवेशकों की शानदार कमाई कराई है। पिछले साल 27 फरवरी 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 3,625.05 रुपये पर था। इस लेवल से एक साल में यह करीब 139 फीसदी उछलकर 19 फरवरी 2024 को 8,650.00 रुपये पर पहुंच गया जो इसका रिकॉर्ड हाई है। कंपनी अपने शेयरों को वापस खरीद रही है यानी शेयर बायबैक कर रही है और इसके लिए रिकॉर्ड डेट 29 फरवरी है। 9 जनवरी को कंपनी के बोर्ड ने इसे 40 लाख शेयरों के बायबैक की मंजूरी दी थी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।