FY24 में DGGI ने ढूंढ निकाली ₹2 लाख करोड़ की GST चोरी, एक साल में डबल हो गया अमाउंट

GST Evasion: 2023-24 के वित्तीय वर्ष के दौरान, DGGI अधिकारियों और केंद्रीय GST जोन ने 20,576 मामलों में कुल 2.37 लाख करोड़ रुपये से अधिक की GST चोरी का पता लगाया गया। इसमें DGGI ने 6,084 मामलों में 2.01 लाख करोड़ रुपये और CGST जोन ने 14,492 मामलों में 35,377 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का पता लगाया गया

अपडेटेड Sep 15, 2024 पर 11:06 AM
Story continues below Advertisement
वित्त वर्ष 2023-24 में 26,605 करोड़ रुपये के वॉलंटरी टैक्सेज का भुगतान किया गया।

GST जांच शाखा DGGI (Directorate General of Goods and Services Tax Intelligence) ने वित्त वर्ष 2023-24 में 2.01 लाख करोड़ रुपये की GST चोरी से जुड़े 6,084 मामलों का पता लगाया है। यह राशि 2022-23 के दौरान 4,872 मामलों में पकड़ी गई 1.01 लाख करोड़ रुपये की GST चोरी से दोगुनी है। जांच के दौरान सर्विसेज में ऑनलाइन गेमिंग, BFSI और सामान में लोहा, तांबा, स्क्रैप, अलॉय सेक्टर सबसे अधिक टैक्स चोरी की आशंका वाले सेक्टर्स के रूप में उभरे हैं।

इसके अलावा वित्त वर्ष 2023-24 में 26,605 करोड़ रुपये के वॉलंटरी टैक्सेज का भुगतान किया गया। वित्त वर्ष 2022-23 में यह आंकड़ा 20,713 करोड़ रुपये था। DGGI की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार टैक्स चोरी के लगभग 46 प्रतिशत मामले टैक्स का भुगतान न करने (गुप्त आपूर्ति और अंडरवैल्यूएशन के जरिए) से संबंधित हैं। इसके अलावा 20 प्रतिशत मामले फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) से संबंधित हैं और 19 प्रतिशत मामले ITC का गलत फायदा उठाने/नॉन-रिवर्सल से जुड़े हैं।

सबसे ज्यादा चोरी ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर में


रिपोर्ट में कहा गया कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान सबसे अधिक टैक्स चोरी ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर में पाई गई, जो 78 मामलों में 81,875 करोड़ रुपये की है। इसके बाद बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (BFSI) सेक्टर रहा, जिसमें 171 मामलों में 18,961 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी गई। वर्क कॉन्ट्रैक्ट सर्विसेज में 343 मामलों में 2,846 करोड़ रुपये और फार्मा सेक्टर में 22 मामलों में 40 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की गई।

Amazon और Flipkart के साथ स्मार्टफोन कंपनियों की मिलीभगत, सीसीआई की रिपोर्ट्स में खुलासा

लोहा, तांबा, स्क्रैप और अलॉय यानि मिश्र धातु सेक्टर्स में जीएसटी चोरी के 1,976 मामले पकड़े गए, जिनमें 16,806 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी हुई। पान मसाला, तंबाकू, सिगरेट और बीड़ी उद्योग में 212 मामलों में 5,794 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी हुई। प्लाईवुड, लकड़ी और कागज में 1,196 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी से जुड़े 238 मामले सामने आए। इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स में 1,165 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के 23 मामले; संगमरमर, ग्रेनाइट और टाइल्स में 315 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के 235 मामले पाए गए।

टैक्स चोरी में यह शहर अव्वल

वित्त वर्ष 2024 में मुंबई में कुल 70,985 करोड़ रुपये की GST चोरी पकड़ी गई। इसके बाद दिल्ली में 18,313 करोड़ रुपये, पुणे में 17,328 करोड़ रुपये, गुरुग्राम में 15,502 करोड़ रुपये और हैदराबाद में 11,081 करोड़ रुपये की चोरी पकड़ी गई।

Zomato ने पश्चिम बंगाल सरकार की ₹5.6 करोड़ की GST डिमांड पर बदला माइंड, आदेश के खिलाफ दायर करेगी अपील

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।