Disinvestment Plan: शेयर बाजार में काफी समय से अस्थिरता का माहौल है। इसे देखते हुए सरकार आने वाले महीनों में केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की उद्यमों (CPSEs) में मॉइनोरिटी स्टेक सेल (Minority Stake Sales) को लेकर सतर्क रुख अपना सकती है। इस मामले से वाकिफ अधिकारियों ने CNBC-TV18 को बताया कि विनिवेश (Disinvestment) सरकार की प्राथमिकता में बना रहेगा, लेकिन बाजार की स्थिति के अनुसार ऑफर फॉर सेल (OFS) योजनाओं को एक से दो महीने के लिए टाला जा सकता है।
