Get App

अगले 5-6 साल में भारत में स्टोर की संख्या दोगुनी बढ़ोतरी करेगी पिज्जा रेस्टोरेंट चेन Domino's

अमेरिकी पिज्जा रेस्टोरेंट चेन डोमिनोज (Domino's) भारत में अगले 5-6 साल में स्टोर की संख्या दोगुनी बढ़ाकर 4,000 करेगी। कंपनी के एक टॉप अधिकारी ने यह जानकारी दी है। डोमिनोज ने 1996 में अपना ऑपरेशन शुरू किया था और वह अब तक 2,000 स्टोर लॉन्च कर चुकी है। भारत अब डोमिनोज के लिए अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा बाजार है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 10, 2024 पर 10:46 PM
अगले 5-6 साल में भारत में स्टोर की संख्या दोगुनी बढ़ोतरी करेगी पिज्जा रेस्टोरेंट चेन Domino's
भारत में डोमिनोज के स्टोरेज का संचालन जुबिलेंट फूड वर्क्स करती है।

अमेरिकी पिज्जा रेस्टोरेंट चेन डोमिनोज (Domino's) भारत में अगले 5-6 साल में स्टोर की संख्या दोगुनी बढ़ाकर 4,000 करेगी। कंपनी के एक टॉप अधिकारी ने यह जानकारी दी है। डोमिनोज ने 1996 में अपना ऑपरेशन शुरू किया था और वह अब तक 2,000 स्टोर लॉन्च कर चुकी है। डोमिनोज के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट इंटरनेशनल आर्ट डीलिया ने बताया, 'ऐसी पहली बार हुआ है कि अमेरिका के बाहर डोमिनोज के स्टोर की संख्या 2,000 के पार पहुंची है।'

उनके मुताबिक, भारत अब डोमिनोज के लिए अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। साथ ही, रेवेन्यू के मामले में भी भारत कंपनी के लिए दुनिया के टॉप 5 देशों में शामिल है। डोमिनोज के लिए भारतीय मार्केट में ग्रोथ की ग्रोथ की जबरदस्त संभावनाएं हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था भी तेजी से बढ़ रही है और यहां मिडिल क्लास के लोगों की तादाद में भी बढ़ोतरी हो रही है। अपने ऑफरों के जरिये डोमिनोज ने पिज्जा को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया है।

उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि भारत कंपनी के लिए दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ने वाले बाजारों में बना रहेगा। अभी यह भारत के टॉप 5 मार्केट में शामिल है और हमें उम्मीद है कि यहां के मार्केट साइज में लगातार बढ़ोतरी जारी रहेगी।' भारत में डोमिनोज के स्टोरेज का संचालन जुबिलेंट फूड वर्क्स (JFL) करती है, जिसके पास भारत में ब्रांड के लिए मास्टर फ्रेंचाइजी है। इसके अलावा, भरतिया फैमिली के मालिकाना हक वाली इस फर्म के पास 5 अन्य मार्केट के लिए भी लाइसेंस है, जिनमें तुर्की, बांग्लादेश, श्रीलंका, अजरबैजान और जॉर्जिया शामिल हैं।

JFL इस वित्त वर्ष में 180-200 स्टोर और जोड़ेगी और 250 रुपये का कैपिटल एक्सपेंडिचर के तौर पर र्च खर्च करेगी। कंपनी के CEO और MD समीर खेत्रपाल ने बताया कि इनमें से अधिकांश रकम का इस्तेमाल पिज्जा बिजनेस के विस्तार में किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें