Get App

Myntra पर ED का बड़ा एक्शन, 1654 करोड़ रुपए के विदेशी निवेश घोटाले में दर्ज किया केस

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Myntra और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। ED ने मिंत्रा और उसके निदेशकों के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA), 1999 की धारा 16(3) के तहत करीब ₹1654 करोड़ रुपये के उल्लंघन को लेकर शिकायत दर्ज की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 23, 2025 पर 3:10 PM
Myntra पर ED का बड़ा एक्शन, 1654 करोड़ रुपए के विदेशी निवेश घोटाले में दर्ज किया केस
एफडीआई नियमों के उल्लंघन के आरोप में Myntra के खिलाफ ईडी की कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ई-कॉमर्स कंपनी Myntra के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। आरोप है कि मिंत्रा ने भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के नियमों का उल्लंघन किया है। ईडी का कहना है कि Myntra और उसकी सहयोगी कंपनियां रिटेल बिजनेस का दावा करते हुए असल में मल्टी-ब्रांड रिटेल कारोबार (यानी एक साथ कई ब्रांडों की खुदरा बिक्री) कर रही थीं। एजेंसी के मुताबिक, इस तरह की गतिविधियां FDI नीति के खिलाफ हैं, क्योंकि भारत में मल्टी-ब्रांड रिटेल क्षेत्र में विदेशी निवेश को लेकर सख्त नियम हैं। ED ने Myntra पर इस नियम के उल्लंघन के तहत कार्रवाई शुरू की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें