फलों का राजा कहे जाने वाला आम गर्मियों की शुरूआत होते ही चर्चा का विषय बन जाता है। आम की डिमांड केवल देश ही नहीं विदेशों में भी देखने को मिल रही है। अमेरिका में इन दिनों भारतीय आमों को लेकर एक अलग ही जुनून देखने को मिल रहा है। इसे महज एक फल नहीं, बल्कि एक 'सांस्कृतिक कार्यक्रम' और 'लक्जरी ऑब्सेशन' के रूप में देखा जा रहा है। यहीं वजह है कि भारत से आम का निर्यात बड़े स्तर पर किया जाता है।
