एलॉन मस्क की Tesla फिर से तलाशने लगी दिल्ली में शोरूम के लिए जगह, DLF के साथ कर रही बातचीत

वर्तमान में भारत का इलेक्ट्रिक व्हीकल्स मार्केट छोटा है। पिछले साल 40 लाख यूनिट की कुल कार बिक्री में इसकी हिस्सेदारी लगभग 2% थी। लेकिन सरकार 2030 तक इस हिस्सेदारी को बढ़ाकर 30% करना चाहती है। Tesla के शोरूम की तलाश ऐसे समय में शुरू हुई है, जब मस्क की ही एक और कंपनी स्टारलिंक भी भारत में एंट्री करने पर विचार कर रही है

अपडेटेड Dec 11, 2024 पर 2:55 PM
Tesla ने हाल के महीनों में भारत में शोरूम की तलाश रोक दी थी।

एलॉन मस्क (Elon Musk) की टेस्ला (Tesla) ने नई दिल्ली में शोरूम के लिए जगह की तलाश फिर से शुरू कर दी है। यह बात सोर्सेज के हवाले से रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में कही गई है। यह पहला संकेत है कि कंपनी इस साल की शुरुआत में अपनी निवेश योजनाओं को टालने के बाद भारतीय बाजार में एंट्री करने पर फिर से सोच रही है। मस्क ने अप्रैल में कहा था कि वह भारत आने वाले हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। इस दौरान वह संभावित रूप से भारत में 2-3 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा करने वाले थे।

लेकिन फिर टेस्ला की बिक्री में गिरावट के बीच अपने 10% कर्मचारियों को बर्खास्त करने का फैसला करने के बाद मस्क ने आखिरी वक्त पर अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी। टेस्ला ने हाल के महीनों में भारत में शोरूम की तलाश रोक दी थी।

स्पेस सिक्योर करने के लिए DLF के साथ कर रही बातचीत


रॉयटर्स के मुताबिक, सोर्सेज का कहना है कि लेकिन अब कंपनी दिल्ली में स्पेस सिक्योर करने में मदद के लिए DLF के साथ शुरुआती दौर की बातचीत कर रही है। हालांकि यह निश्चित नहीं है कि DLF के साथ टेस्ला की बातचीत किसी सौदे की ओर लेकर जाएगी या नहीं। टेस्ला अन्य लोगों के साथ भी चर्चा कर रही है। रॉयटर्स के अनुसार, सोर्सेज ने बताया है कि टेस्ला, कंज्यूमर एक्सपीरियंस सेंटर बनाने के लिए 3,000 से 5,000 वर्ग फीट (280-465 वर्ग मीटर) जगह की तलाश कर रही है। साथ ही अपने डिलीवरी और सर्विस ऑपरेशंस के लिए तीन गुना बड़ी जगह की भी तलाश कर रही है।

Adani Group News: कोलंबो पोर्ट के लिए लोन नहीं लेगी अदाणी पोर्ट्स, अमेरिका को झटका!

एवेन्यू मॉल में सिक्योर करना चाहती है 8,000 वर्ग फीट जगह

पता चला है कि टेस्ला दक्षिणी दिल्ली में DLF के एवेन्यू मॉल, गुरुग्राम शहर में साइबर हब ऑफिस और रिटेल कॉम्प्लेक्स सहित कई स्थानों को इवैल्यूएट कर रही है। जापान के यूनिक्लो, स्पेन के मैंगो और ब्रिटेन के मार्क्स एंड स्पेंसर सहित विदेशी रिटेलर्स के भी एवेन्यू मॉल में आउटलेट हैं। टेस्ला इस मॉल में 8,000 वर्ग फीट का शोरूम स्पेस सिक्योर करना चाहती है। सोर्सेज का कहना है कि अभी कुछ भी फाइनल नहीं है।

अभी स्पष्ट नहीं कैसे करेगी बिक्री

यह अभी स्पष्ट नहीं है कि टेस्ला 100% तक की हाई टैक्स रेट्स पर कारों को भारत में इंपोर्ट करने पर विचार करेगी या फिर यह भारत की नई पॉलिसी के तहत निवेश करेगी। नई पॉलिसी कंपनी को 15% की लो टैक्स रेट पर कुछ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इंपोर्ट करने की इजाजत देगी।

डीलर्स ने दिसंबर में देश भर में बढ़ाए सीमेंट के दाम, जानें कहां सबसे ज्यादा बढ़ी कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।