Larsen & Toubro ने किया है अयोध्या के राम मंदिर का निर्माण, कंपनी ने दी जानकारी

Larsen & Toubro ने बयान में कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आदेशानुसार लार्सन एंड टुब्रो ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर का डिजाइन और निर्माण कार्य सफलतापूर्वक किया। मंदिर आर्किटेक्चर के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है। यह मंदिर 70 एकड़ के परिसर में फैला है

अपडेटेड Jan 21, 2024 पर 6:57 PM
लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का डिजाइन तैयार किया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Larsen & Toubro : इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का डिजाइन तैयार किया है। इसके साथ ही कंपनी ने इसका निर्माण भी किया है। L&T ने आज रविवार को यह जानकारी दी। राम मंदिर का उद्घाटन कल यानी सोमवार को होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस अनुष्ठान में शामिल होंगे। इसके एक दिन बाद मंदिर को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

    आर्किटेक्चर के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि : L&T

    कंस्ट्रक्शन फर्म ने बयान में कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आदेशानुसार लार्सन एंड टुब्रो ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर का डिजाइन और निर्माण कार्य सफलतापूर्वक किया। मंदिर आर्किटेक्चर के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है। यह मंदिर 70 एकड़ के परिसर में फैला है। इसका डिजाइन वास्तुकला की प्राचीन नागर शैली से प्रेरित है।


    राम मंदिर से जुड़ी डिटेल

    अयोध्या का यह राम मंदिर तीन मंजिला मंदिर होगा। इसमें मुख्य शिखर के साथ पांच मंडप- नृत्य मंडप, रंग मंडप, गूढ़ मंडप, कीर्तन मंडप और प्रार्थना मंडप शामिल होंगे। मंदिर की ऊंचाई 161.75 फुट, लंबाई 380 फुट और चौड़ाई 249.5 फुट है।

    L&T के चेयरमैन का बयान

    L&T के चेयरमैन और MD एस एन सुब्रमण्यन ने कहा, "श्री राम जन्मभूमि मंदिर के डिजाइन और निर्माण का अवसर देने के लिए हम सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।" एलएंडटी भारत की 23 अरब डॉलर की मल्टीनेशनल कंपनी है। यह इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) प्रोजेक्ट्स, हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज में लगी हुई है। इसका कारोबार दुनिया के 50 से अधिक देशों में फैला है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।