Entrepreneur पंखुड़ी श्रीवास्तव का निधन, स्टार्टअप इकोसिस्टम शोक में डूबा

पंखुड़ी ने Sequoia Capital India’s startup accelerator programme,Surge, के साथ ही India Quotient and Taurus Ventures से 0.32 करोड़ डॉलर जुटाए

अपडेटेड Dec 27, 2021 पर 1:01 PM
Story continues below Advertisement
पंखुड़ी श्रीवास्तव का निधन

Entrepreneur पंखुड़ी श्रीवास्तव का 24 दिसंबर, दिन शुक्रवार को 32 साल की उम्र में निधन हो गया है। पंखुड़ी महिलाओं पर फोकस करने वाली सोशल कम्युनिटी पंखुड़ी (Pankhuri) की फाउंडर हैं।

वेंचर कैपिटल और टॉप एग्जीक्यूटिव ने सोशल मीडिया में उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्ति किया है।

पंखुड़ी श्रीवास्तव ने महिलाओं पर फोकस करने वाले प्लेटफॉर्म पंखुड़ी को साल 2019 में लॉन्च किया था। इस प्लेटफॉर्म के जरिए सदस्यों को लाइव इंटरएक्टिव कोर्स, एक्सपर्ट चैट और रूचि आधारित क्लब के माध्यम से सामाजिकरण, खोजना और स्किल डेवलपमेंट बढ़ाने में मदद मिलती है। इस प्लेटफॉर्म ने उन्हें बेहतर और लाइफस्टाइल की बातचीत में एक्टिव बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। पंखुड़ी ने Sequoia Capital India’s startup accelerator programme,Surge, के साथ ही India Quotient and Taurus Ventures से 0.32 करोड़ डॉलर जुटाए।


इससे पहले उन्होंने रेंटल स्टार्टअप ग्रैबहाउस की स्थापना की जिसे साल 2016 में ऑनलाइन क्लासीफाइड कंपनी क्विकर (Quikr) ने अधिग्रहण (acquired) कर लिया था।

Sequoia Capital India के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेंद्र सिंह (Shailendra Singh) ने कहा कि पंखुड़ी के पास एक संस्थापक के तौर पर ढेर सारे आइडिया, परख,उत्साह और क्रिएटीविटी भरी हुई थी। उनके निधन से भारी नुकसान हुआ है। दिल टूटा और सुन्न है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।