Get App

यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने 11 साल बाद पहली बार ब्याज दरें बढ़ाकर चौंकाया, महंगाई ने हालत की पस्त

यूरो जोन में रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर पहुंची महंगाई को रोकने की कोशिशों के तहत यूरोपियन सेंट्रल बैंक (ECB) ने अपना डिपॉजिट रेट 0.50 फीसदी बढ़ा कर शून्य कर दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 21, 2022 पर 7:57 PM
यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने 11 साल बाद पहली बार ब्याज दरें बढ़ाकर चौंकाया, महंगाई ने हालत की पस्त
यूरो जोन में साल 2014 से डिपॉजिट रेट नकारात्मक में था

यूरोपियन सेंट्रल बैंक (European Central Bank) ने साल 2011 के बाद पहली बार गुरुवार 21 जुलाई को ब्याज दरें बढ़ाने (Interest rates Hike) का ऐलान किया। इसके साथ ही उसके एक नया बॉन्ड-खरीद प्रोग्राम भी लॉन्च किया, जिसका मकसद यूरो जोन (Euro Zone) के सबसे अधिक कर्ज में डूबे देशों के लिए उधार की लागत को काबू में रखना है।

यूरो जोन में लगातार बढ़ती महंगाई से निपटने की कोशिशों के तहत यूरोपियन सेंट्रल बैंक (ECB) ने अपना डिपॉजिट रेट 0.50 फीसदी बढ़ा कर जीरो पर्सेंट कर दिया। यह पिछली मीटिंग में दिए गए संकेत के मुकाबले दोगुनी बढ़ोतरी है। ECB के 11 साल में पहली बार रेट बढ़ाने के बाद शेयर बाजार और बॉन्ड मार्केट में गिरावट रही।

ECB ने इसके साथ अपने सप्ताहिक और रोजाना कैश नीलामी की दर भी 0.50% बढ़ाकर 0.75% कर दी है, जो पहले 0.25% थी। ECB ने यह संकेत दिया वह इस साल अभी इन तीनों दरों में और बढ़ोतरी कर सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें