Get App

FMCG कंपनियों को अप्रैल-जून तिमाही में सिंगल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद, ग्रामीण मांग में सुधार के संकेत

घरेलू FMCG मेकर Dabur को उम्मीद है कि वह अपने कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में मीडियम से हाई सिंगल डिजिट ग्रोथ दर्ज करेगी, जिसे घरेलू बाजार में मिड-सिंगल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ का सपोर्ट मिल रहा है। Marico ने कहा कि जून तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड रेवेन्यू हाई सिंगल डिजिट में बढ़ा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 07, 2024 पर 2:24 PM
FMCG कंपनियों को अप्रैल-जून तिमाही में सिंगल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद, ग्रामीण मांग में सुधार के संकेत
FMCG कंपनियों को इस वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान मार्जिन में विस्तार के साथ सिंगल-डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ की उम्मीद है।

फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) कंपनियों को इस वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान मार्जिन में विस्तार के साथ सिंगल-डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ की उम्मीद है। FMCG कंपनियों को ग्रामीण मांग में सुधार और स्टेबल अर्बन मार्केट से मदद मिली है। डाबर, मैरिको और अदानी विल्मर जैसी लिस्टेड एफएमसीजी कंपनियों ने अपने लेटेस्ट तिमाही अपडेट में अप्रैल-जून तिमाही में डिमांड में "धीरे-धीरे सुधार" की जानकारी दी है, जो कि उम्मीद के मुताबिक है।

Dabur और Marico का बयान

घरेलू FMCG मेकर डाबर को उम्मीद है कि वह अपने कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में मीडियम से हाई सिंगल डिजिट ग्रोथ दर्ज करेगी, जिसे घरेलू बाजार में मिड-सिंगल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ का सपोर्ट मिल रहा है। मैरिको ने कहा कि जून तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड रेवेन्यू हाई सिंगल डिजिट में बढ़ा, जबकि घरेलू बिजनेस ने तिमाही आधार पर मामूली वृद्धि दर्ज की।

अदाणी विल्मर ने भी जून तिमाही में कुल 13 फीसदी की रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की। कंपनी ने कहा कि उसके एडिबल और FMCG बिजनेस की बिक्री सालाना आधार पर 23 फीसदी बढ़ी। कंपनियों को उम्मीद है कि मार्जिन भी सालाना आधार पर बढ़ेगा। ऐसा कमोडिटी प्राइसेस में नरमी और कॉस्ट-सेविंग पहल के चलते होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें