Get App

पतंजलि फूड्स पर बड़ी कार्रवाई, लाल मिर्च पाउडर के पूरे बैच को वापस लेने का निर्देश

इंडियन फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी (FSSAI) ने योगगुरु रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड (Patanjali Foods Ltd) पर बड़ी कार्रवाई की है। FSSAI ने कंपनी को लाल मिर्च पाउडर के एक पूरे बैच को वापस लेने का निर्देश दिया है। पतंजलि की तरफ से स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2025 पर 11:15 PM
पतंजलि फूड्स पर बड़ी कार्रवाई, लाल मिर्च पाउडर के पूरे बैच को वापस लेने का निर्देश
शेयर बाजार में 23 जनवरी को पतंजिल फूड्स लिमिटेड का शेयर 0.44 पर्सेंट गिरकर 1,855.30 रुपये पर बंद हुआ।

इंडियन फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी (FSSAI) ने योगगुरु रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड (Patanjali Foods Ltd) पर बड़ी कार्रवाई की है। FSSAI ने कंपनी को लाल मिर्च पाउडर के एक पूरे बैच को वापस लेने का निर्देश दिया है। पतंजलि की तरफ से स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी गई है।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, 'FSSAI ने पतंजलि फूड्स लिमिटेड को निर्देश दिया है कि वह बैच नंबर-ADJ2400012 के खाद्य पदार्थों के पूरे बैच यानी लाल मिर्च पाउडर (पैक) को वापस ले। रामदेव की अगुवाई वाली कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड देश की प्रमुख खाद्य तेल कंपनियों में शामिल है। यह पतंजलि, रुचि गोल्ड, न्यूट्रेला आदि ब्रांड्स के तहत उत्पाद बेचती है.'

शेयर बाजार में 23 जनवरी को पतंजलिफूड्स लिमिटेड का शेयर 0.44 पर्सेंट गिरकर 1,855.30 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,827.80 रुपये के निचेल स्तर पर पहुंच गया। सितंबर 2030 में यह शेयर 2030 रुपये के स्तर पर था।

सितंबर 2024 तिमाही में पतंजलि फूड्स का नेट प्रॉफिट 21 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 308.97 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी अवधि में इसका नेट प्रॉफिट 254.53 करोड़ रुपये था। इस वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान कुल इनकम बढ़कर 8,198.52 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 7,845.79 करोड़ रुपये थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें