Get App

मशहूर फैशन ब्रांड GAP करेगी 1,800 कर्मचारियों की छंटनी, कहा- 'सालाना 30 करोड़ डॉलर की होगी बचत'

मशहूर अमेरिकी फैशन ब्रांड गैप (GAP) ने अपने करीब 1,800 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी ने गुरुवार को जारी एक बयान में बताया कि उसने अपने लागत को कम करने के लिए यह कदम उठाया है। यहां ये बताना जरूरी है कि GAP ने पिछले साल सितंबर में भी 500 कर्मचारियों की छंटनी की थी

Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 27, 2023 पर 8:07 PM
मशहूर फैशन ब्रांड GAP करेगी 1,800 कर्मचारियों की छंटनी, कहा- 'सालाना 30 करोड़ डॉलर की होगी बचत'

मशहूर अमेरिकी फैशन ब्रांड गैप (GAP) ने अपने करीब 1,800 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी ने गुरुवार को जारी एक बयान में बताया कि उसने अपने लागत को कम करने के लिए यह कदम उठाया है। यहां ये बताना जरूरी है कि GAP ने पिछले साल सितंबर में भी 500 कर्मचारियों की छंटनी की थी। इस बार छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों की संख्या पिछली बार से करीब 300 गुना अधिक है। कंपनी ने बताया कि जिन 1,800 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी, उसमें कंपनी के मुख्यालय में काम करने वाले कुछ लोग, ऊपरी फील्ड के लोग, उसके रिजनल स्टोर्स के लीडर्स और वर्कर शामिल हैं।

GAP ने नौकरियों की कटौती का ऐलान ऐसे समय में किया है, जब उसकी बिक्री में गिरावट आई है और कंपनी मुनाफे में वापस आने के लिए सघर्ष कर रही है। गैप के अंतरिम CEO बॉब मार्टिन ने एक बयान में कहा कि छंटनी से सालाना 30 करोड़ डॉलर की बचत होने की उम्मीद है।

मार्टिन ने कहा, "हम गैप इंक की ग्रोथ में नई जान फूंकने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं। इसमें तहत हमारे कारोबारी मॉल को सरल और अनुकूलित बनाना, रचनात्मकता को बढ़ावा देना और कस्टमर एक्सपीरियंस से जुड़े हर मोर्च पर बेहतर डिलीवरी देना शामिल है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें