भारत में प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और ऑपरेटिंग पार्टनर आलोक मिश्रा ने कंपनी छोड़ दी है। सूत्रों ने बताया कि उद्योग जगत के टॉप कॉर्पोरेट दिग्गज और डीलमेकर हाल ही में मिश्रा की फेयरवेल पार्टी में शामिल हुए थे। मिश्रा 2013 में जनरल अटलांटिक में शामिल होने से पहले WNS ग्लोबल के CFO और IT सर्विसेज कंपनी Mphasis के ग्रुप CFO थे। मिश्र कंपनी के इंडिया और साउथईस्ट एशिया के हेड संदीप नाइक को रिपोर्ट करते थे। हाल ही में मनीकंट्रोल ने एक रिपोर्ट में बताया था कि नाइक इस साल के अंत तक अपने पद से हट जाएंगे और वे कंपनी में आगे सलाहकार की भूमिका में होंगे।
