Godrej & Boyce छोटे शहरों में बढ़ाएगी बिजनेस, 40 करोड़ रुपये के निवेश की योजना

Godrej & Boyce टियर-II और टियर-III शहरों में अपना बिजनेस बढ़ाने की प्लानिंग कर रही है। इसके तहत अगले तीन सालों में 40 करोड़ रुपये के निवेश की योजना है। कंपनी इंटीरियर सॉल्यूशन, फर्नीचर, अप्लायंसेज और ताले बेचती है। जानिए क्या है कंपनी का प्लान

अपडेटेड Mar 03, 2024 पर 4:57 PM
गोदरेज एंड बॉयस (जीएंडबी) अगले तीन सालों में लगभग 40 करोड़ रुपये का निवेश करना चाहती है।

गोदरेज एंड बॉयस (Godrej & Boyce) अगले तीन सालों में लगभग 40 करोड़ रुपये का निवेश करना चाहती है। कंपनी की योजना इसके जरिए टियर-II और टियर-III शहरों में अपने कंज्यूमर ब्रांड का विस्तार करने की है। इस नए निवेश से वित्त वर्ष 2026-27 तक पहुंच दोगुना से अधिक होकर 400 शहरों तक हो जाएगी। कंपनी इंटीरियर सॉल्यूशन, फर्नीचर, अप्लायंसेज और ताले बेचती है।

Godrej & Boyce का बयान

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, "जीएंडबी ने अगले तीन साल तक स्टोर के विस्तार और रेनोवेशन पर हर साल करीब 10-15 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है।" कंपनी को उम्मीद है कि स्टोर विस्तार उसके लक्ष्य को साकार करने के लिए कई पहलों में से एक होगा।


कंपनी की वेबसाइट के अनुसार FY23 में इसका रेवेन्यू 14796 करोड़ रुपये रहा और यह दस से अधिक इंडस्ट्री में मौजूद है, जिसमें इंजीनियरिंग सॉल्यूशन प्रदान करना, कंज्यूमर अप्लायंसेज का निर्माण, फर्नीचर, ताले और सिक्योरिटी सॉल्यूशन शामिल है।

क्या है कंपनी की रणनीति

इसके एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अनिल जी वर्मा ने कहा, हम रीजन-स्पेसिफिक कंज्यूमर जरूरतों के अनुसार मार्केट-स्पेसिफिक प्रोडक्ट पोर्टफोलियो तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कंपनी रिटेल प्रेजेंस बढ़ाना, कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट इनोवेशन और मार्केट पोटेंशियल का फायदा उठाने के लिए एक मजबूत और सस्टेनेबल सप्लाई चेन का निर्माण करने की रणनीति अपनाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।