गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) का घरेलू बाजार में विज्ञापनों पर खर्च पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में 47 फीसदी बढ़कर 1011 करोड़ रुपये रहा है। हालांकि, रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान (FMCG) बनाने वाली कंपनी ने रेशनलाइजेशन प्रोसेस के जरिये स्टॉक कीपिंग यूनिट (SKU) पर निवेश लगभग 30 फीसदी कम किया है। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 0.71 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 1452.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 1.48 लाख करोड़ रुपये है।
