Get App

Goldman Sachs के सैकड़ों बैंकर्स पर छंटनी की तलवार, अगले हफ्ते से शुरू हो सकती है प्रक्रिया

दिग्गज अमेरिकी एमएनसी निवेश बैंक Goldman Sachs में छंटनी होने वाली है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 13, 2022 पर 3:59 PM
Goldman Sachs के सैकड़ों बैंकर्स पर छंटनी की तलवार, अगले हफ्ते से शुरू हो सकती है प्रक्रिया
इससे पहले भी Goldman Sachs छंटनी कर चुका है लेकिन कोरोना महामारी के बाद यह नौकरियों पर सबसे बड़ी कटौती होगी।

दिग्गज अमेरिकी एमएनसी निवेश बैंक Goldman Sachs में छंटनी होने वाली है। इससे पहले भी इसने छंटनी किया है लेकिन कोरोना महामारी के बाद यह नौकरियों पर सबसे बड़ी कटौती होगी। इसका खुलासा कई रिपोर्टों में हुआ है और अगले हफ्ते में इसकी शुरुआत हो सकती है। कंपनी हर साल कुछ कर्मियों को बाहर करती है लेकिन पिछले दो साल से इस पर रोक लगी हुई थी।

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कंपनी ने छंटनी की जो योजना बनाई है, उसके तहत इस महीने कुछ सौ लोगों को बाहर निकाला जा सकता है। कंपनी हर साल स्ट्रैटजिक रिसोर्स एसेसमेंट (SRA) के तहत 1-5 फीसदी कर्मियों की छंटनी करती है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि इस बार इस रेंज के निचले स्तर पर कर्मियों को बाहर किया जाएगा लेकिन फिर भी सैकड़ों कर्मी अपनी नौकरी खो देंगे।

OYO-Snapdeal समेत छह कंपनियां एक साल से कर रही हैं इंतजार, SEBI की मंजूरी के बाद आएगा IPO

इतने लोगों की जा सकती है नौकरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें