Google News: एक और बड़ी टेक कंपनी में महिला बनी हेड, Preeti Lobana को मिली भारतीय कारोबार की जिम्मेदारी

Google News: दिग्गज सर्च इंजन गूगल का भारतीय कारोबार अब प्रीति लोबना संभालेंगी। उन्हें गूगल के भारतीय कारोबार के कंट्री मैनेजर और वाइस प्रेसिडेंट का जिम्मा मिला है। वह अंतरिम प्रमुक रोमा दत्ता चौबे का स्थान लेंगी। प्रीति की नियुक्ति के बाद अब गूगल दूसरी बड़ी टेक कंपनी हो गई, जिसने भारतीय कारोबार की कमान किसी महिला को सौंपी है

अपडेटेड Dec 16, 2024 पर 4:42 PM
Story continues below Advertisement
Preeti Lobana गूगल से जनवरी 2016 से जुड़ी हुई हैं।

Google News:  दिग्गज सर्च इंजन गूगल का भारतीय कारोबार अब प्रीति लोबाना (Preeti Lobana) संभालेंगी। उन्हें गूगल के भारतीय कारोबार के कंट्री मैनेजर और वाइस प्रेसिडेंट का जिम्मा मिला है। वह अंतरिम प्रमुख रोमा दत्ता चौबे का स्थान लेंगी। प्रीति की नियुक्ति के बाद अब गूगल दूसरी बड़ी टेक कंपनी हो गई, जिसने भारतीय कारोबार की कमान किसी महिला को सौंपी है। इससे पहले फेसबुक (Facebook), वाट्सऐप (WhatsApp) और इंस्टाग्राम (Instagram) की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने भी एक महिला को अपने भारतीय कारोबार की कमान सौंपी है।

प्रीति लोबाना गूगल से जनवरी 2016 से जुड़ी हुई हैं। अभी वह गूगल के पब्लिशर, पार्टनर, ऐड कंटेंट टीम और जीटेक की कमान संभाल रही हैं और उन्होंने संजय गुप्ता की जग ली थी जिन्हें इस साल की शुरुआत में एशिया पैसेफिक रीजन का प्रेसिडेंट बनाया गया था।

Google के लिए काफी अहम है भारतीय बाजार


भारतीय मार्केट गूगल के लिए काफी अहम है। वित्त वर्ष 2024 में गूगल के भारतीय कारोबार का रेवेन्यू सालाना आधार पर 26 फीसदी उछलकर 5,921.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसे भारत में डिजिटल ऐड के मजबूत ग्रोथ से सपोर्ट मिला। इसके अलावा कंपनी के एंटरप्राइज प्रोडक्ट्स की भी बिक्री बढ़ी है। रेवेन्यू के इन आंकड़ों में बंद हुए कारोबार से इनकम शामिल नहीं है जिनसे कंपनी को वित्त वर्ष 2024 में 1176 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ था। इस दौरान नेट प्रॉफिट 6 फीसदी उछलकर 1,424.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Meta के भारतीय कारोबार की कमा संध्या देवनाथन के पास

करीब दो साल पहले 17 नवंबर 2022 को मेटा ने संध्या देवनाथन को 1 जनवरी 2023 से भारतीय कारोबार का वाइस प्रेसिडेंट बनाने का ऐलान किया था। जिस समय उन्हें मेटा इंडिया की कमान देने का ऐलान हुआ था, उस समय वह सिंगापुर में काम कर रही थीं। संध्या मेटा से जनवरी 2016 में सिंगापुर में ग्रुप डायरेक्टर, एसईए-ईकॉमर्स, ट्रैवल और फिनसर्व के तौर पर जुड़ी थीं।

Jeff Bezos: एक घंटे में ₹67 करोड़ कमाते है एमेजॉन के मालिक जेफ बेजोस, लेकिन 1998 से नहीं बढ़ाई अपनी सैलरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।