Get App

Google News: एक और बड़ी टेक कंपनी में महिला बनी हेड, Preeti Lobana को मिली भारतीय कारोबार की जिम्मेदारी

Google News: दिग्गज सर्च इंजन गूगल का भारतीय कारोबार अब प्रीति लोबना संभालेंगी। उन्हें गूगल के भारतीय कारोबार के कंट्री मैनेजर और वाइस प्रेसिडेंट का जिम्मा मिला है। वह अंतरिम प्रमुक रोमा दत्ता चौबे का स्थान लेंगी। प्रीति की नियुक्ति के बाद अब गूगल दूसरी बड़ी टेक कंपनी हो गई, जिसने भारतीय कारोबार की कमान किसी महिला को सौंपी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 16, 2024 पर 4:42 PM
Google News: एक और बड़ी टेक कंपनी में महिला बनी हेड, Preeti Lobana को मिली भारतीय कारोबार की जिम्मेदारी
Preeti Lobana गूगल से जनवरी 2016 से जुड़ी हुई हैं।

Google News:  दिग्गज सर्च इंजन गूगल का भारतीय कारोबार अब प्रीति लोबाना (Preeti Lobana) संभालेंगी। उन्हें गूगल के भारतीय कारोबार के कंट्री मैनेजर और वाइस प्रेसिडेंट का जिम्मा मिला है। वह अंतरिम प्रमुख रोमा दत्ता चौबे का स्थान लेंगी। प्रीति की नियुक्ति के बाद अब गूगल दूसरी बड़ी टेक कंपनी हो गई, जिसने भारतीय कारोबार की कमान किसी महिला को सौंपी है। इससे पहले फेसबुक (Facebook), वाट्सऐप (WhatsApp) और इंस्टाग्राम (Instagram) की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने भी एक महिला को अपने भारतीय कारोबार की कमान सौंपी है।

प्रीति लोबाना गूगल से जनवरी 2016 से जुड़ी हुई हैं। अभी वह गूगल के पब्लिशर, पार्टनर, ऐड कंटेंट टीम और जीटेक की कमान संभाल रही हैं और उन्होंने संजय गुप्ता की जग ली थी जिन्हें इस साल की शुरुआत में एशिया पैसेफिक रीजन का प्रेसिडेंट बनाया गया था।

Google के लिए काफी अहम है भारतीय बाजार

भारतीय मार्केट गूगल के लिए काफी अहम है। वित्त वर्ष 2024 में गूगल के भारतीय कारोबार का रेवेन्यू सालाना आधार पर 26 फीसदी उछलकर 5,921.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसे भारत में डिजिटल ऐड के मजबूत ग्रोथ से सपोर्ट मिला। इसके अलावा कंपनी के एंटरप्राइज प्रोडक्ट्स की भी बिक्री बढ़ी है। रेवेन्यू के इन आंकड़ों में बंद हुए कारोबार से इनकम शामिल नहीं है जिनसे कंपनी को वित्त वर्ष 2024 में 1176 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ था। इस दौरान नेट प्रॉफिट 6 फीसदी उछलकर 1,424.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें