Google का बड़ा प्लान, यूरोप और अमेरिका में बेचेगा भारत में बने पिक्सल स्मार्टफोन; ट्रायल उत्पादन शुरू

गूगल (Google) भारत को अपने पिक्सल स्मार्टफोन (Pixel Smartphone) के लिए एक प्रमुख एक्सपोर्ट हब बनाना चाहती है। कंपनी की योजना भारत में बने पिक्सल स्मार्टफोन को अमेरिका और यूरोप के बाजारों में बेचने की है। इसके लिए कंपनी जल्द ही फॉक्सकॉन (Foxconn) और डिक्सन (Dixon) की सहायक कंपनी पैडगेट इलेक्ट्रॉनिक्स के जरिए भारत में कमर्शियल उत्पादन शुरू करेगी

अपडेटेड Jul 04, 2024 पर 2:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Google इस साल के अंत तक डिक्सन की क्लाइंट लिस्ट में शामिल हो सकता है

गूगल (Google) भारत को अपने पिक्सल स्मार्टफोन (Pixel Smartphone) के लिए एक प्रमुख एक्सपोर्ट हब बनाना चाहती है। कंपनी की योजना भारत में बने पिक्सल स्मार्टफोन को अमेरिका और यूरोप के बाजारों में बेचने की है। इसके लिए कंपनी जल्द ही फॉक्सकॉन (Foxconn) और डिक्सन (Dixon) की सहायक कंपनी पैडगेट इलेक्ट्रॉनिक्स के जरिए भारत में कमर्शियल उत्पादन शुरू करेगी। इस मामले से सीधे वाकिफ लोगों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी ने तमिलनाडु में फॉक्सकॉन के साथ ट्रायल उत्पादन शुरू भी कर दिया है। बता दें फॉक्सकॉन, एपल के डिवाइसों को बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी भी है।

एक सूत्र ने मनीकंट्रोल को बताया, "गूगल एक बड़ा ब्रांड है। डिक्सन इसे इस साल के अंत तक अपनी क्लाइंट लिस्ट में शामिल कर सकता है। वे फॉक्सकॉन के साथ उत्पादन को शेयर करेंगे।" सूत्र ने बताया कि पिक्सल स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट को डिक्सन टेक्नोलॉजीज बनाएगी, जबकि प्रो वेरिएंट को फॉक्सकॉन बनाएगी।

सूत्र ने कहा, "गूगल दूसरी छमाही में इसकी औपचारिक घोषणा करेगा। वे भारत में उत्पादन के लिए प्रतिबद्ध हैं। शुरुआती योजना यूरोप में सेवा देने की है और आगे चलकर गूगल भारत में बने पिक्सल स्मार्टफोन से अमेरिकी बाजार की मांग को भी पूरा करेगी।" उन्होंने कहा कि कमर्शियल उत्पादन सितंबर में शुरू होगा और उत्पादन स्थिर होने के बाद एक्सपोर्ट शुरू किया जाएगा।


एक दूसरे सूत्र ने कहा, "चूंकि भारत में पिक्सेल स्मार्टफोन की मांग बहुत कम है, इसलिए Google ने PLI स्कीम का लाभ उठाते हुए फॉक्सकॉन और डिक्सन प्लांट्स में बने अधिकतर डिवाइसों को निर्यात करने की योजना बनाई है।"

गूगल को भेजे गए सवालों का कोई जवाब नहीं मिला। डिक्सन ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं फॉक्सकॉन ग्रुप की कंपनी भारत FIH ने मनीकंट्रोल को दिए एक बयान में कहा, "आपके सवालों के लिए धन्यवाद। कंपनी की पॉलिसी के मुताबिक, हम खास क्लाइंट्स पर टिप्पणी नहीं करते हैं। हम अपने सभी क्लाइंट्स की गोपनीयता बनाए रखने और सेवा के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हाल ही में कहा था कि फॉक्सकॉन तमिलनाडु में गूगल के पिक्सल स्मार्टफोन बनाएगी। स्टालिन ने एक बयान में कहा, "बातचीत के नतीजे के तौर पर, गूगल पिक्सल सेलफोन बनाने के लिए तमिलनाडु में फॉक्सकॉन के साथ साझेदारी करेगा और उसने एक फैक्ट्री लगाने की पेशकश की है।"

बता दें कि फॉक्सकॉन की तमिलनाडु में पहले से दो प्लांट्स हैं। यह चेन्नई के पास अपनी यूनिट्स में एप्पल के लिए आईफोन को असेंबल करती है।

यह भी पढ़ें- Spotlight Stocks : इंडस टॉवर और एक्साइड में होगी जोरदार कमाई, बजाज फाइनेंस और फेडरल बैंक से भी न चूके नजर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।