Get App

NITI Aayog New CEO: रिटायर्ड IAS अधिकारी परमेश्वरन अय्यर होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, अमिताभ कांत की लेंगे जगह

केंद्र सरकार ने रिटायर्ट IAS अधिकारी परमेश्वरन अय्यर (Parameswaran Iyer) को नीति आयोग (NITI Aayog) का नया चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 24, 2022 पर 5:01 PM
NITI Aayog New CEO: रिटायर्ड IAS अधिकारी परमेश्वरन अय्यर होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, अमिताभ कांत की लेंगे जगह
रिटायर्ड IAS अधिकारी परमेश्वरन अय्यर होंगे नीति आयोग के नए सीईओ

केंद्र सरकार ने रिटायर्ट IAS अधिकारी परमेश्वरन अय्यर (Parameswaran Iyer) को नीति आयोग (NITI Aayog) का नया चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है। डिपार्टमेंट ऑफ पर्सोनेल एंड ट्रेनिंग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। परमेश्वरन अय्यर को दो साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही परमेश्वरन अय्यर नीति आयोग के तीसरे सीईओ होंगे।

परमेश्वरन अय्यर, नीति आयोग के मौजूदा सीईओ अमिताभ कांत की जगह लेगें, जिनका कार्यकाल 30 जून 2022 को खत्म हो रहा है।

6 साल बाद रिटायर होंगे अमिताभ कांत

अमिताभ कांत को सरकार ने 17 जुलाई 2016 को नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (NITI) आयोग का सीईओ नियुक्त किया था। अमिताभ कांत को दो साल के तय कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया था, लेकिन बाद में उनका कार्यकाल बढ़ाकर 30 जून 2019 तक कर दिया गया। इसके बाद फिर उनका कार्यकाल दो साल के लिए और बढ़ाकर जून 2021 तक कर दिया गया। जून 2021 में उन्हें फिर से सेवा विस्तार मिला और उनका कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ाकर जून 2022 तक कर दिया गया है। इस तरह अमिताभ कांत जून पिछले 6 सालों से नीति आयोग के सीईओ हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें