Rakesh Jhunjhunwala Shares: नजारा टेक के शेयरों में आया 20% का उछाल, बोनस इश्यू से एक दिन पहले दिखी जबरदस्त तेजी

Rakesh Jhunjhunwala Portfolio: मार्च तिमाही तक की शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के पास नजारा टेक के 3,294,310 शेयर या 10.1 फीसदी हिस्सेदारी है

अपडेटेड Jun 24, 2022 पर 4:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Nazara Tech ने बोनस शेयर इश्यू के लिए सोमवार 27 जून को रिकॉर्ड डेट तय किया है

राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के निवेश वाली मोबाइल गेमिंग कंपनी नजारा टेक (Nazara Technologies) के शेयरों में शुक्रवार को दिन के कारोबार के दौरान करीब 20 फीसदी की उछाल देखी गई। दरअसर नजारा टेक के शेयर आज से एक्स-बोनस के तौर पर कारोबार कर रहे हैं, जिसके चलते कंपनी के शेयरों में उछाल आई। नजारा टेक ने कुछ हफ्ते पहले अपने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर इश्यू करने का ऐलान किया था। कंपनी ने बोनस शेयर इश्यू के लिए सोमवार 27 जून को रिकॉर्ड डेट तय किया है। ऐसे में यह स्टॉक के लिए आज एक्स-बोनस डेट थी।

एक्स-बोनस डेट किसी भी निवेशक के लिए वह तारीख होती है, जिससे पहले उसे बोनस शेयर पाने के लिए शेयर को खरीदना होता है। एक्स-बोनस डेट के बाद शेयर खरीदने पर उसे बोनस शेयर नहीं मिलेगा।

बोनस शेयर इश्यू क्या होता है?

वहीं बोनस इश्यू कंपनी की तरफ मौजूदा शेयरहोल्डर्स को जारी किया गया मुफ्त शेयर होते हैं। एक कंपनी यह फैसला ले सकती है की वे डिविडेंड भुगतान की जगह अतिरिक्त शेयर्स के तौर पर इन्हें डिस्ट्रीब्यूट करें। बोनस इश्यू में शेयरों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन निवेश की वैल्यू वही रहती है।


यह भी पढ़ें- बायबैक की बहार, शेयर जोरदार, एक्सपर्ट्स से जानिये बायबैक वाली कंपनियों में निवेश करें या नहीं

इस साल 49% गिरे नजारा टेक के शेयर

दोपहर 2.30 बजे के करीब नजारा टेक के शेयर NSE पर 18.15% की उछाल के साथ 615.50 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। नजारा टेक शेयरों में आज भले ही उछाल देखी गई है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से इसके शेयरों में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

साल 2022 की शुरुआत से अब तक नजारा टेक के शेयरों में करीब 48.61 फीसदी की गिरावट आ चुकी हैं। वहीं पिछले एक साल में इसके शेयरों का भाव करीब 19 फीसदी गिरा है।

राकेश झुनझुनवाला का निवेश

मार्च तिमाही तक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के पास नजारा टेक के 3,294,310 शेयर या 10.1 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।