Get App

5 साल पहले बेच दी थी पूरी 51% हिस्सेदारी, अब Hindustan Petroleum के शेयर फिर खरीदेगी सरकार, ये है पूरा प्लान

पिछले साल सस्ते भाव पर पेट्रोल और डीजल की बिक्री के चलते सरकारी तेल कंपनियों को काफी घाटा हुआ था। अब सरकार इन कंपनियों में पैसे डालने की योजना बना रही है। इसके तहत सरकार हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) में अहम हिस्सेदारी खरीद सकती है। करीब 5 साल पहले सरकार ने इसमें अपनी हिस्सेदारी बेच दी थी और अब सरकार इसे फिर खरीदेगी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 31, 2023 पर 1:03 PM
5 साल पहले बेच दी थी पूरी 51% हिस्सेदारी, अब Hindustan Petroleum के शेयर फिर खरीदेगी सरकार, ये है पूरा प्लान
हिंदुस्तान पेट्रोलियम की पूरी हिस्सेदारी बेचने के बावजूद इसके बोर्ड में सभी निदेशकों की नियुक्त सरकार करती है और यह तेल मिनिस्ट्री के तहत काम करती है।

पिछले साल सस्ते भाव पर पेट्रोल और डीजल की बिक्री के चलते सरकारी तेल कंपनियों को काफी घाटा हुआ था। अब सरकार इन कंपनियों में पैसे डालने की योजना बना रही है। इसके तहत सरकार हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) में अहम हिस्सेदारी खरीद सकती है। करीब 5 साल पहले सरकार ने इसमें अपनी हिस्सेदारी बेच दी थी और अब सरकार इसे फिर खरीदेगी। इस वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में सरकार ने सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल (Indian Oil), HP (Hindustan Petroleum) और BP (Bharat Petroleum) में 30 हजार करोड़ रुपये डालने का ऐलान किया था।

यह ऐलान एनर्जी ट्रांजिशन और नेट-जीरो की पहल को सपोर्ट करने के लिए किया गया था। सरकार ने जनवरी 2018 में विनिवेश कार्यक्रम के तहत हिंदुस्तान पेट्रोलियम में अपनी पूरी 51.11 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी थी और 36915 करोड़ रुपये में इसे ओएनजीसी ने खरीद लिया था।

Jet Airways के विमान फिर भरेंगे उड़ान, DGCA ने साफ किया रास्ता

कहां तक आगे बढ़ चुकी है योजना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें