Grab Layoff : सिंगापुर की राइड-हेलिंग कंपनी करेगी छंटनी, 11% कर्मचारियों की जाने वाली है नौकरी

मंदी की आशंका के बीच कई एमेजॉन और मेटा समेत कई छोटी-बड़ी कंपनियों ने छंटनी की है। इस लिस्ट में अब Grab भी शामिल हो गई है। महामारी के बाद टेक सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी द्वारा की जाने वाली यह सबसे बड़ी छंटनी है। कंपनी ने साल 2020 में लगभग 360 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था

अपडेटेड Jun 21, 2023 पर 5:53 PM
Story continues below Advertisement
सिंगापुर की राइड-हेलिंग और फूड डिलीवर करने वाली कंपनी Grab अपने लगभग 1000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है।

Grab Layoff : सिंगापुर की राइड-हेलिंग और फूड डिलीवर करने वाली कंपनी Grab अपने लगभग 1000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। यह कंपनी के टोटल वर्कफोर्स का लगभग 11 फीसदी है। मंदी की आशंका के बीच कई एमेजॉन और मेटा समेत कई छोटी-बड़ी कंपनियों ने छंटनी की है। इस लिस्ट में अब Grab भी शामिल हो गई है। महामारी के बाद टेक सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी द्वारा की जाने वाली यह सबसे बड़ी छंटनी है। इस दक्षिण पूर्व एशियाई कंपनी ने साल 2020 में लगभग 360 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था।

कंपनी के CEO ने बताई ये वजह

Grab के CEO एंथनी टैन ने कहा कि यह छंटनी कंपनी के ऑपरेटिंग मॉडल और कॉस्ट स्ट्रक्चर में फंडामेंटल बदलावों हिस्सा है। उन्होंने करीब 1000 कर्मचारियों की छंटनी के फैसले को 'पेनफुल लेकिन जरूरी कदम' बताया। ग्रैब कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में टैन ने लिखा, "मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम यह छंटनी प्रॉफिटेबिलिटी के शॉर्टकट के रूप में नहीं कर रहे हैं। पिछले कुछ सालों से हम अपने ऑपरेशन के सभी क्षेत्रों में और प्लेटफ़ॉर्म एफिशिएंसी में सुधार के लिए कॉस्ट मैनेजमेंट कर रहे हैं।"


टैन ने आगे कहा, "हमें उस वातावरण के अनुकूल होना होगा जिसमें हम काम करते हैं। बदलाव इतना तेज कभी नहीं रहा। जनरेटिव एआई जैसी तकनीक बहुत तेजी से डेवलप हो रही है। पूंजी की लागत बढ़ गई है, जो कि सीधे प्रतिस्पर्धा को प्रभावित कर रही है।" ग्रैब के CEO ने कहा कि छंटनी का मुख्य मकसद कंपनी को तेजी से आगे बढ़ने के लिए खुद को री-ऑर्गेनाइज करना, बेहतर तरीके से काम करना और अपने संसाधनों को री-बैलेंस करना है।

2012 में हुई थी कंपनी की शुरुआत

एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार ग्रैब ने 2012 में मलेशिया में टैक्सी-हेलिंग सर्विस के रूप में शुरुआत की और बाद में इंडोनेशिया, मलेशिया और फिलीपींस सहित आठ दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में अपने बिजनेस का विस्तार किया। कंपनी अपने कस्टमर्स को राइड-हेलिंग, फूड डिलीवरी और फाइनेंशियल सर्विसेज मुहैया कराती है। ग्रैब ने 2018 में इस क्षेत्र में उबर का कारोबार हासिल करने के बाद खुद को दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे बड़ी राइड-हेलिंग कंपनी के रूप में स्थापित किया।

इन बड़ी कंपनियों ने भी की छंटनी

एएफपी ने बताया कि कई दक्षिणपूर्व एशियाई टेक कंपनियां मुनाफे पर फोकस करने के लिए नौकरियों में कटौती कर रही हैं। इंडोनेशिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी GoTo ने पिछले साल 1300 कर्मचारियों (12 फीसदी) छंटनी की। इसके साथ ही, इस साल मार्च में 600 कर्मचारियों की छंटनी की गई। सिंगापुर की गेमिंग कंपनी सी लिमिटेड ने पिछले साल करीब 7000 कर्मचारियों की छंटनी की थी।

Shubham Singh Thakur

Shubham Singh Thakur

First Published: Jun 21, 2023 5:53 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।