Get App

GST Council Meeting: हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम में मिलेगी राहत? इस दिन होगा फैसला

GST Council Meeting: लंबे समय से हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी को हटाने या कम करने की मांग हो रही है। इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। अगर इससे जुड़ा फैसला होता है तो आम लोगों को काफी राहत मिल जाएगी। हालांकि इस पर फैसला कब और क्या होगा, इस पर जीएसटी काउंसिल की बैठक में फैसला होगा जो अगले महीने इस दिन हो सकती है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 12, 2024 पर 3:45 PM
GST Council Meeting: हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम में मिलेगी राहत? इस दिन होगा फैसला
GST Council Meeting: जीएसटी काउसिंल की बैठक अगले महीने सितंबर के पहले हाफ में यानी शुरुआती दो हफ्ते में हो सकती है। यह बैठक 8 और 9 सितंबर को हो सकती है।

GST Council Meeting: जीएसटी काउसिंल की बैठक अगले महीने सितंबर के पहले हाफ में यानी शुरुआती दो हफ्ते में हो सकती है। यह बैठक 8 और 9 सितंबर को हो सकती है। यह बैठक किस तारीख को होगी, इसे लेकर अभी कुछ पक्का हुआ नहीं है क्योंकि काउंसिल इन तारीखों पर राज्यों की मंजूरी लेने की कोशिश में जुटी है। इस बैठक में आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस (Infosys) और विदेशी विमानन कंपनियों को जारी हालिया नोटिस समेत कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा बैठक में जीएसटी काउंसिल विदेशी शिपिंग लाइन के उठाए गए मुद्दों पर भी चर्चा करेगी। इस अलावा बैठक में रेट रेश्नलाइजेशन पर भी चर्चा होगी।

हेल्थ और मेडिकल इंश्योरेंस पर जीएसटी को लेकर भी होगी चर्चा

जीएसटी काउंसिल की बैठक अगले महीने के शुरुआती दो हफ्ते में होगी। इसमें हेल्थ और मेडिकल इंश्योरेंस के प्रीमियम पर जीएसटी वापस लेने या इसे कम करने से जुड़ी बढ़ती मांग को लेकर भी चर्चा होगी। काउसिंल इसे लेकर राज्यों को जानकारी देगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें