Gujarat Gas ने बढ़ाए इंडस्ट्रियल गैस के दाम, नई कीमतें 21 अगस्त से होंगी लागू

Gujarat Gas ने 2023 में लगातार पांच बार कीमतों में कटौती के बाद अब बढ़ोतरी की है। साल की शुरुआत में इंडस्ट्रियल गैस की दरें 47.93 रुपये/scm थीं। 2023 में गुजरात गैस द्वारा पांचवीं बार कीमत में कटौती के बाद मई के महीने में कीमत 38.43 रुपये प्रति scm पर आ गई

अपडेटेड Aug 20, 2023 पर 7:57 PM
गुजरात गैस लिमिटेड ने इंडस्ट्रियल गैस के दाम 2.40 रुपये बढ़ा दिए हैं।

गुजरात गैस लिमिटेड (Gujarat Gas) ने इंडस्ट्रियल गैस के दाम 2.40 रुपये बढ़ा दिए हैं। इसके चलते अब इसकी कीमत मौजूदा 38.43 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (scm) से बढ़कर 40.83 रुपये प्रति scm हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक कीमतों में बढ़ोतरी स्पॉट लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) की ऊंची कीमतों के कारण हुई है। CNBC-TV18 ने सूत्रों के हवाले से आज 20 अगस्त को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। नई कीमत 21 अगस्त से लागू हो जाएंगी।

2023 में लगातार 5 बार की गई कीमत में कटौती

गुजरात गैस ने 2023 में लगातार पांच बार कीमतों में कटौती के बाद अब बढ़ोतरी की है। साल की शुरुआत में इंडस्ट्रियल गैस की दरें 47.93 रुपये/scm थीं। 2023 में गुजरात गैस द्वारा पांचवीं बार कीमत में कटौती के बाद मई के महीने में कीमत 38.43 रुपये प्रति scm पर आ गई।


कैसे रहे तिमाही नतीजे

गुजरात गैस ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना 43.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की है और यह 216 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने Q1FY24 में 412.71 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 626.39 करोड़ था।

गुजरात गैस ने कहा कि तिमाही के लिए उसकी टोटल गैस सेल्स वॉल्यूम 9.22 mmscmd (मिलियन मीट्रिक स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर पर डे) रही, जबकि पिछली तिमाही में यह 8.86 mmscmd थी। इंडस्ट्रियल वॉल्यूम पिछली तिमाही (Q4FY23) से 10 फीसदी बढ़कर 5.88 mmscmd हो गई। 18 अगस्त को NSE पर गुजरात गैस के शेयर 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 452.55 रुपये पर बंद हुए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।