Haldiram आलू चिप्स मार्केट में बढ़ाएगी बिजनेस, Prataap Snacks के अधिग्रहण की है तैयारी

सूत्रों ने बताया कि वेंचर कैपिटल फर्म पीक एक्सवी पार्टनर्स (Peak XV Partners) Prataap में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचकर बाहर निकालना चाह रही है। इसे पहले सिकोइया कैपिटल इंडिया के नाम से जाना जाता था। इसके पास प्रताप स्नैक्स की करीब 47 फीसदी हिस्सेदारी है

अपडेटेड Jan 18, 2024 पर 7:52 PM
Story continues below Advertisement
स्नैक्स मेकर कंपनी हल्दीराम (Haldiram) आलू चिप मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी में है।

स्नैक्स मेकर कंपनी हल्दीराम (Haldiram) आलू चिप्स मार्केट में अपना बिजनेस बढ़ाने की तैयारी में है। इसके तहत, कंपनी प्रताप स्नैक्स (Prataap Snacks) में मेजोरिटी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए बातचीत कर रही है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने कहा कि यह अधिग्रहण 35 करोड़ डॉलर में हो सकती है। यह बातचीत अभी शुरुआती स्टेज में है और वैल्यूएशन पर चर्चा नहीं की गई है, हालांकि यह डील प्रताप के शेयर मूल्य से प्रीमियम पर हो सकती है। सूत्रों ने कहा कि हल्दीराम की नजर कम से कम 51 फीसदी की मेजोरिटी हिस्सेदारी पर है, लेकिन अभी यह डील फाइनल नहीं है। सूत्रों ने नाम छापने से इनकार कर दिया क्योंकि यह चर्चा अभी गोपनीय है।

Peak XV Partners बेच सकती है पूरी हिस्सेदारी

प्रताप स्नैक्स को इसके येलो डायमंड ब्रांड के चिप्स के लिए जाना जाता है। यह पेप्सी के लेज़ ब्रांड और अन्य स्नैक-मेकर्स के साथ एक ऐसे मार्केट में है, जहां लोकल, असंगठित फूड सेलर्स अभी भी फ्राइड चिप्स सेगमेंट पर हावी हैं। सूत्रों ने बताया कि वेंचर कैपिटल फर्म Peak XV Partners प्रताप में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचकर बाहर निकालना चाह रही है। इसे पहले सिकोइया कैपिटल इंडिया के नाम से जाना जाता था। इसके पास प्रताप स्नैक्स की करीब 47 फीसदी हिस्सेदारी है। हल्दीराम के CEO कृष्ण कुमार चुटानी, प्रताप के CEO अमित कुमत और पीक XV सभी ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।


Prataap Snacks 2017 में हुई है लिस्ट

प्रताप ने 2017 में शेयर बाजार में अपनी शुरुआत की और पिछले साल इसका एनुअल रेवेन्यू करीब 20 करोड़ डॉलर था। कंपनी का कहना है कि वह रोजाना अपने नमकीन स्नैक्स के 1.2 करोड़ से अधिक पैकेट बेचता है, जिनकी कीमत 5 रुपये (6 अमेरिकी सेंट) से भी कम है। दूसरी ओर अनलिस्टेड Haldiram एक फैमिली बिजनेस है, जिसकी शुरुआत साल 1937 में की गई। यह 1 अरब डॉलर से अधिक के रेवेन्यू के साथ पैकेज्ड स्नैक्स का एक बहुत बड़ा मैन्युफैक्चरर है और इसके पास देश भर में 150 रेस्टोरेंट्स हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।