दिग्गज दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) में विलय और अधिग्रहण (M&A) और वैश्विक प्रोडक्ट प्लानिंग के स्ट्रेटजी हेड Malo Le Masson ने कंपनी छोड़ दी है। कंपनी ने आज 9 दिसंबर को इसका ऐलान किया है। उनके स्थान पर अब कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी निरंजन गुप्ता M&A के स्ट्रैटजी हेड के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं वैश्विक प्रोडक्ट प्लानिंग की जिम्मेदारी कंपनी के एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर Vikram Kasbekar को दी गई है। हालांकि दोनों को ही यह जिम्मेदारी अंतरिम तौर पर दी गई है यानी इन पदों पर अभी स्थायी उम्मीदवार की तलाश की जाएगी। कंपनी ने ये सभी जानकारियां रेगुलेटरी फाइलिंग में दी है।
