Get App

इसी वित्त वर्ष आ सकता है Hindustan Zinc का ऑफर फॉर सेल, कंपनी के सीईओ ने किया खुलासा, ये है पूरी योजना

वेदांता (Vedanta) की सब्सिडियरी कंपनी हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) का ऑफर फॉर सेल (OFS) लाने की तैयारी चल रही है। हिंदुस्तान जिंक के सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक अरुण मिश्र को उम्मीद है कि प्रस्तावित ऑफर फॉर सेल चालू वित्त वर्ष 2022-23 के आखिरी तक पूरा हो जाएगा। सीएनबीसी-टीवी 18 के साथ चर्चा में उन्होंने कहा कि इसे लेकर सरकार से मिलकर काफी चर्चा हो चुकी है। इस ओएफएस में वेदांता भी हिस्सा लेगी या नहीं, इसे लेकर उनका कहना है कि यह इस पर निर्भर करता है कि कितनी हिस्सेदारी ओएफएस के तहत बिक्री के लिए रखी जाएगी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 20, 2023 पर 1:54 PM
इसी वित्त वर्ष आ सकता है Hindustan Zinc का ऑफर फॉर सेल, कंपनी के सीईओ ने किया खुलासा, ये है पूरी योजना
वेदांता के विदेशों के जिंक एसेट्स का हिंदुस्तान जिंक अधिग्रहण करना चाहती है, जिसे लेकर सरकार सहमत नहीं हो रही है। हिंदुस्तान जिंक इस डील को 300 करोड़ डॉलर के वैल्यूएशन पर करने की कोशिश में है।

वेदांता (Vedanta) की सब्सिडियरी कंपनी हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) का ऑफर फॉर सेल (OFS) लाने की तैयारी चल रही है। हिंदुस्तान जिंक के सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक अरुण मिश्र को उम्मीद है कि प्रस्तावित ऑफर फॉर सेल चालू वित्त वर्ष 2022-23 के आखिरी तक पूरा हो जाएगा। सीएनबीसी-टीवी 18 के साथ चर्चा में उन्होंने कहा कि इसे लेकर सरकार से मिलकर काफी चर्चा हो चुकी है। इस ओएफएस में वेदांता भी हिस्सा लेगी या नहीं, इसे लेकर उनका कहना है कि यह इस पर निर्भर करता है कि कितनी हिस्सेदारी ओएफएस के तहत बिक्री के लिए रखी जाएगी। इसके अलावा नियमों के तहत वेदांता के तहत कितनी राशि इसमें लगा सकती है। वेदांता की हिंदुस्तान जिंक में फिलहाल 64.92 फीसदी हिस्सेदारी है।

एक डील के विरोध में सरकार की मंजूरी के इंतजार में कंपनी

वेदांता के विदेशों के जिंक एसेट्स का हिंदुस्तान जिंक अधिग्रहण करना चाहती है, जिसे लेकर सरकार सहमत नहीं हो रही है। हिंदुस्तान जिंक इस डील को 300 करोड़ डॉलर के वैल्यूएशन पर करने की कोशिश में है। इस डील के तहत वेदांता को THL Zinc, Mauritius, जिसके एसेट्स नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका में हैं, की बिक्री के लिए 240 करोड़ डॉलर का तत्काल कैश मिलता। बाकी 58 करोड़ डॉलर का पेमेंट बाद में होता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें