Get App

कोई मौजूदा बिजनेस खरीदना है? जानें लोन के टाइप, एलिजिबिलिटी और कैसे मिल सकता है इंस्टेंट लोन

किसी मौजूदा बिजनेस को खरीदना अपने एसेट बढ़ाने का अच्छा तरीका हो सकता है. हालांकि, इसकी फंडिंग के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग करना बहुत जरुरी है. जानें कि किन मानदंडों के आधार पर लेंडर्स इसके लिए लोन अप्रूव करते हैं.

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 14, 2026 पर 5:59 PM
कोई मौजूदा बिजनेस खरीदना है? जानें लोन के टाइप, एलिजिबिलिटी और कैसे मिल सकता है इंस्टेंट लोन

बिजनेस करने वाले लोग अपने एसेट बढ़ाने के लिए कई तरह के बिजनेस में निवेश करते हैं और कैश इनफ्लो के नए तरीके ढूंढ़ते रहते हैं. ऐसे में, कोई जमा-जमाया बिजनेस खरीदना उनकी ग्रोथ के लिए शानदार कदम साबित हो सकता है.

किसी भी मौजूदा बिजनेस के पास पहले से ही अपना कस्टमर बेस होता है. इसका प्रोडक्ट पोर्टफोलियो पहले से मौजूद होता है और सर्विस भी व्यवस्थित होती है. ये सब भविष्य की ग्रोथ के लिए मजबूत नींव का काम करते हैं.

हालांकि, किसी बिजनेस को खरीदने के लिए आपकी फाइनेंशियल स्थिति मजबूत होनी चाहिए. कई बार लोन लेने की जरूरत इसलिए भी पड़ जाती है ताकि आप कैश फ्लो मैंटेन कर सकें, जोखिम को मैनेज कर सकें, बिजनेस ग्रोथ को और तेजी दे सकें और टैक्स संबंधित फायदे भी उठा सकें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें