IIP Growth: देश के औद्योगिक उत्पादन में उछाल, मार्च के 1.1% के मुकाबले अप्रैल में 4.2% रही ग्रोथ

IIP Growth: देश का औद्योगिक उत्पादन अप्रैल में 4.2 फीसदी की दर से बढ़ा है। सोमवार 12 जून को सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। इससे पहले मार्च में औद्योगिक उत्पादन में 1.7 फीसदी की दर से बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जो इसका पिछला 5-महीनों का निचला स्तर था। वहीं अप्रैल 2022 में औद्योगिक उत्पादन 6.7 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई थी

अपडेटेड Jun 12, 2023 पर 6:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
औद्योगिक उत्पादन को इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) के आधार पर मापा जाता है

IIP Growth: देश का औद्योगिक उत्पादन अप्रैल में 4.2 फीसदी की दर से बढ़ा है। सोमवार 12 जून को सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। इससे पहले मार्च में औद्योगिक उत्पादन में 1.1 फीसदी की दर से बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जो इसका पिछला 5-महीनों का निचला स्तर था। हालांकि मार्च का आंकड़ा अब संशोधित होकर 1.7 फीसदी हो गया है। वहीं अप्रैल 2022 में औद्योगिक उत्पादन 6.7 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई थी। बता दें कि औद्योगिक उत्पादन को इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) के आधार पर मापा जाता है।

बेमौसम बारिश को देखते हुए अप्रैल में आऔद्योगिक उत्पादन में बढ़ोतरी थोड़ी सी हैरानी वाली रही, क्योंकि यह माइनिंग जैसे क्षेत्रों में उत्पादन गतिविधि को बाधित कर सकती थी। मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटशन की ओर से जारी आंकड़ों मुताबिक, अप्रैल 2023 में माइनिंग सेक्टर का उत्पादन 5.1 प्रतिशत की दर से बढ़ा, जबकि मार्च में इसमें 6.8 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

वहीं नए वित्त वर्ष के पहले महीने में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर्स में भी तेजी आई और इसमें 4.9 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई, जबकि मार्च में इसमें 1.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर्स के उत्पादन का IIP में तीन-चौथाई से अधिक वेटेज है।


यह भी पढ़ें- Dividends Stocks: वित्त वर्ष 2023 में हुआ घाटा, फिर भी डिविडेंड बांटेगीं ये 21 कंपनियां, जानें क्या है ये माजरा

दूसरी ओर बिजली उत्पादन में अप्रैल महीने के दौरान 1.1 प्रतिशत की गिरावट आई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।