India-Brazil Trade: द्विपक्षीय व्यापार को अगले 5 सालों में 20 अरब डॉलर तक लेकर जाएंगे भारत और ब्राजील

India-Brazil Trade: पीएम मोदी ने यह भी कहा कि दोनों देश इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद और इसके समर्थक पूरी मानवता के दुश्मन हैं। पीएम ने कहा कि राष्ट्रपति लूला की दूरदर्शी सोच और प्रेरणादायक नेतृत्व से भारत और ब्राजील के बीच संबंधों को लंबे समय से फायदा मिलता रहा है

अपडेटेड Feb 21, 2026 पर 5:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ब्राजील लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। साथ ही दोनों देशों के बीच क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ एलिमेंट्स को लेकर समझौता हुआ। भारत और ब्राजील ने अगले 5 सालों में 20 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य निर्धारित किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति लूला की दूरदर्शी सोच और प्रेरणादायक नेतृत्व से भारत और ब्राजील के बीच संबंधों को लंबे समय से फायदा मिलता रहा है। ब्राजील लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

भारत-ब्राजील मिलकर काम करते हैं तो मजबूत होती है ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज


पीएम मोदी ने बातचीत के बाद कहा, ‘‘हम अगले 5 सालों में भारत-ब्राजील व्यापार को 20 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ उन्होंने जोर देकर कहा कि जब भारत और ब्राजील मिलकर काम करते हैं, तो ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज मजबूत होती है। ‘ग्लोबल साउथ’ शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों के लिए किया जाता है। पीएम ने यह भी कहा कि दोनों देश इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद और इसके समर्थक पूरी मानवता के दुश्मन हैं।

US Supreme Court Decision: कोर्ट ने टैरिफ रद्द किया, लेकिन नहीं बताया कि वसूले गए 133 अरब डॉलर का रिफंड कैसे मिलेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि ब्राजील में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने पर काम चल रहा है। इसके अलावा आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस, सुपरकंप्यूटर, सेमीकंडक्टर और ब्लॉकचेन जैसे आधुनिक क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देश मानते हैं कि टेक्नोलॉजी ऐसी होनी चाहिए, जो सबको साथ लेकर चले और साझा विकास का रास्ता बनाए। बातचीत के दौरान ब्राजील के राष्ट्रपति ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने यह भी कहा, ‘आतंकवाद किसी धर्म या राष्ट्रीयता से जुड़ा नहीं है।’

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।