BitCoin at record high: बिटक्वॉइन नए हाई पर, पहली बार पहुंचा $109000 लाख के पार

BitCoin at record high: डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से पहले पूरे क्रिप्टो मार्केट में रैली दिख रही है और अधिकतर करेंसीज ग्रीन हैं। टॉप-10 क्रिप्टो में सोलाना (Solana) को छोड़ बाकी में करीब 5 फीसदी तक की तेजी आई है। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो बिटक्वॉइन रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया

अपडेटेड Jan 20, 2025 पर 4:49 PM
Story continues below Advertisement
क्वॉइनमार्केटकैप पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक बिटक्वॉइन फिलहाल 3.11 फीसदी की बढ़त के साथ 107,736.22 डॉलर के भाव में है। इंट्रा-डे में यह 109,114.88 डॉलर के भाव तक पहुंच गया था जो इसके लिए रिकॉर्ड हाई था।

BitCoin at record high: अमेरिका में एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप की सरकार बनने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और दूसरी तरफ मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो बिटक्वॉइन रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। क्वॉइनमार्केटकैप पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक बिटक्वॉइन फिलहाल 3.11 फीसदी की बढ़त के साथ 107,736.22 डॉलर के भाव में है। इंट्रा-डे में यह 109,114.88 डॉलर के भाव तक पहुंच गया था जो इसके लिए रिकॉर्ड हाई था। एक हफ्ते पहले ही यह 90 हजार डॉलर के करीब तक फिसल गया था।

Donald Trump का अपना क्वॉइन $Trump भी तेजी से चढ़ रहा ऊपर

20 जनवरी को राष्ट्रपति पद संभालने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते 18 जनवरी को अपना मेमेक्वॉइन $Trump लॉन्च किया। लॉन्च होने के कुछ ही देर में यह 300 फीसदी से अधिक उछल गया। 18 जनवरी को 6.24 डॉलर के भाव से उछलकर 19 जनवरी को यह 75.35 डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया यानी कि एक ही दिन में इसने 1107 फीसदी से अधिक रिटर्न दे दिया। फिलहाल यह 52.85 डॉलर के भाव पर है। इसकी तेजी ने बिटक्वॉइन को भी तगड़ा सपोर्ट किया।


आखिर क्यों आ रही BitCoin समेत पूरे क्रिप्टो मार्केट में रैली?

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से पहले पूरे क्रिप्टो मार्केट में रैली दिख रही है और अधिकतर करेंसीज ग्रीन हैं। टॉप-10 क्रिप्टो में सोलाना (Solana) को छोड़ बाकी में करीब 5 फीसदी तक की तेजी आई है। हाल ही में ब्लूमबर्ग न्यूज ने एक रिपोर्ट में दावा किया था कि ट्रंप एसेट क्लास को नेशनल सिक्योरिटी के रूप में मान्यता देने के एग्जेक्यूटिव ऑर्डर देने पर विचार कर रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान क्रिप्टो रिजर्व बनाने और इससे जुड़ी नीतियों को बेहतर बनाने का वादा किया था। इसी के चलते ही क्रिप्टो मार्केट में काफी रैली दिख रही है।

$Trump: मिनटों में 300% का उछाल, क्रिप्टो की दुनिया में डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा धमाका, लॉन्च किया खास क्वॉइन

BitCoin@Record High: ट्रंप के आने की आहट पर चमका बिटक्वॉइन, पहली बार पहुंचा $75000 के पार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।