Get App

ट्रेड वॉर के खतरे के बीच भारत की बढ़ी चिंता, मर्चेंडाइज ट्रेड डेफिसिट में आया बड़ा उछाल

India Merchandise Trade Deficit: मार्च 2025 में भारत का मर्चेंडाइज ट्रेड डेफिसिट $21.54 बिलियन तक पहुंच गया, जबकि फरवरी में यह काफी कम था। निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद, आयात में तेज वृद्धि और ट्रेड वॉर का खतरा चिंता बढ़ा रहे हैं। क्या भारत इन चुनौतियों से निपट पाएगा? जानें इस खबर में।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 15, 2025 पर 6:18 PM
ट्रेड वॉर के खतरे के बीच भारत की बढ़ी चिंता, मर्चेंडाइज ट्रेड डेफिसिट में आया बड़ा उछाल
वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का कुल माल निर्यात लगभग स्थिर रहा, जो FY25 में $437.42 बिलियन था।

India Merchandise Trade Deficit: मार्च 2025 में भारत का माल व्यापार घाटा बढ़कर $21.54 बिलियन तक पहुंच गया। फरवरी में यह घाटा $14.05 बिलियन था, जो पिछले तीन सालों में सबसे कम था। ट्रेड डेफिसिट बढ़ने की मुख्य वजह आयात में तेज वृद्धि रही। यह मार्च में $64.51 बिलियन तक पहुंच गया, जबकि फरवरी में यह $50.96 बिलियन था। हालांकि निर्यात में भी वृद्धि हुई, लेकिन यह आयात की तुलना में काफी कम रही।

निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का कुल माल निर्यात लगभग स्थिर रहा, जो FY25 में $437.42 बिलियन था, जबकि FY24 में यह $437.07 बिलियन था। वाणिज्य मंत्रालय ने कुछ क्षेत्रों में जबरदस्त वृद्धि का हवाला दिया है। मंत्रालय के मुताबिक, 'हमने पिछले साल से ज्यादा गुड्स एक्सपोर्ट हासिल किया है, खासकर नॉन-पेट्रोलियम एक्सपोर्ट्स में रिकॉर्ड बनाया है।'

FY25 में नॉन-पेट्रोलियम गुड्स एक्सपोर्ट $374 बिलियन तक पहुंचा, जो अब तक का सबसे अधिक है। मंत्रालय का कहना है कि कुल निर्यात (माल + सेवा) $820 बिलियन तक पहुंच सकता है, जो भारत के लिए सर्वाधिक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें