Get App

भारत में सस्ता माल नहीं खपा पाएगा चीन, सरकार ने शुरू की तैयारी, ट्रंप टैरिफ के बाद ड्रैगन को नया झटका

चीन पर अमेरिका के भारी टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत सरकार ने चीन से सस्ते आयात को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। ट्रंप सरकार ने हाल ही में चीनी सामानों पर 54% तक टैरिफ बढ़ाने की घोषणा की है, जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि चीन अपने सस्ते उत्पादों को भारत जैसे बड़े बाजारों में डंप कर सकता है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 05, 2025 पर 9:56 PM
भारत में सस्ता माल नहीं खपा पाएगा चीन, सरकार ने शुरू की तैयारी, ट्रंप टैरिफ के बाद ड्रैगन को नया झटका
अमेरिका ने चीन पर 9 अप्रैल से 34% अतिरिक्त टैरिफ लागू करने का ऐलान किया है

चीन पर अमेरिका के भारी टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत सरकार ने चीन से सस्ते आयात को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। ट्रंप सरकार ने हाल ही में चीनी सामानों पर 54% तक टैरिफ बढ़ाने की घोषणा की है, जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि चीन अपने सस्ते उत्पादों को भारत जैसे बड़े बाजारों में डंप कर सकता है। इस स्थिति से निपटने के लिए भारत सरकार ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष उपायों पर काम शुरू कर दिया है।

एक सीनियर सरकारी अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए तैयार है ताकि भारतीय बाजार को सस्ती चीनी वस्तुओं से बचाया जा सके। अधिकारी ने कहा, "सरकार हमारे कानूनों के तहत उपलब्ध सभी उपायों को लागू करेगी। ट्रंप टैरिफ के कारण जिन देशों से सस्ते आयात की बाढ़ आ सकती है, उन्हें रोकने के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कदम उठाए जाएंगे।"

अमेरिका ने चीन पर 9 अप्रैल से 34% अतिरिक्त टैरिफ लागू करने का ऐलान किया है। पहले के 20% टैरिफ को जोड़ दें, तो चीन पर टैरिफ दर 54% हो जाएगी। इसके जवाब में चीन ने भी 10 अप्रैल से अमेरिकी सामानों पर 34% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।

इस व्यापारिक तनाव के बीच एक्सपर्ट्स का मानना है कि चीन अपने अतिरिक्त उत्पादों को उन देशों में भेज सकता है जहां टैरिफ कम हैं, और भारत इसका एक प्रमुख लक्ष्य हो सकता है।।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें