Indian Railways & IRCTC: बिहार-यूपी के रेल यात्रियों को होगी परेशानी, रेलवे ने कैंसिल की 380 ट्रेनें- देखें पूरी लिस्ट

Indian Railways/IRCTC: भारतीय रेलवे ने शुक्रवार को अलग-अलग जोन की करीब 380 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है

अपडेटेड Feb 11, 2022 पर 7:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Indian Railways & IRCTC: बिहार-यूपी के रेल यात्रियों को होगी परेशानी, रेलवे ने कैंसिल की 380 ट्रेनें- देखें पूरी लिस्ट

Indian Railways/IRCTC: भारतीय रेलवे ने शुक्रवार को अलग-अलग जोन की करीब 380 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इंडियन रेलवे ने उत्तरप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश की ट्रेनें भी कैंसिल की गई है। वहीं, 4 ट्रेनों को फिर से शेड्यूल किया है। इसके अलावा 6 ट्रेनों का रास्ता भी बदला गया है। जनवरी-फरवरी महीने में कोहरे की वजह से ट्रैफिक पर असर पड़ा था जिसके कारण ट्रेनों के ऑपरेशन में परेशानी आ रही थी और ट्रेनें भी देरी से चल रही थी। शुक्रवार को भी ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा था।

जानकारी के मुताबिक रेलवे ने शुक्रवार को 380 ट्रेनों को कैंसिल कर दी हैं और 4 ट्रेनों के समय को रिवाइज किया है। इसके अलावा 6 ट्रेनों के रास्ते को भी बदल दिया है। रेलवे के इस फैसले के कारण 100 ट्रेनों की आवाजाही को प्रभावित हुई। ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों की थी।

ट्रेन संख्या 11448 हावड़ा-जबलपुर एक्सप्रेस 15 फरवरी तक कैंसिल रहेगी।

ट्रेन संख्या 11447 जबलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 13 फरवरी तक कैंसिल रहेगी।


ट्रेन संख्या 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस 12 फरवरी को कैंसिल रहेगी।

ट्रेन संख्या 22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस 15 फरवरी को कैंसिल रहेगी।

ट्रेन संख्या 22167 सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 13 फरवरी को कैंसिल रहेगी।

ट्रेन संख्या 22168 हजरत निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस 14 फरवरी को कैंसिल रहेगी।

दरअसल पिछले कुछ दिनों से दोहरीकरण, यार्ड रीमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इसे देखते हुए सिंगरौली, करेला रोड, चुरकी और महदया स्टेशनों पर प्री-नॉन इंटरलॉकी कार्य को देखते हुए ट्रेनों के ऑपरेशन में में बदलाव किया गया है। कई ट्रेनों का समय परिवर्तन, कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए जा रहा है, हालांकि रेलवे के अनुसार इसका मैसेज भी संबंधित यात्री के मोबाइल पर भी दिया जा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।