Get App

Apple Big Plan: अब इन शहरों में खुलेंगे एपल के स्टोर्स, मुंबई को मिलेगा डबल फायदा

Apple Expansion Plan in India: एपल ने पिछले साल अप्रैल 2023 में दिल्ली और मुंबई में पहले दो रिटेल स्टोर खोले थे। इन स्टोर्स की देश में एपल के कारोबार में 20 फीसदी से अधिक हिस्सदारी रही। इससे उत्साहित होकर एपल अब और स्टोर्स खोलने की योजना बना रही है। यह चार स्टोर्स खोलेगी जिसमें एक स्टोर तो मुंबई में खुलेगा। चेक करें आईफोन कंपनी एपल का पूरा प्लान

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 04, 2024 पर 12:22 PM
Apple Big Plan: अब इन शहरों में खुलेंगे एपल के स्टोर्स, मुंबई को मिलेगा डबल फायदा
Apple Expanstion Plan in India: भारत में एपल के प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ रही है। इसे भुनाने के लिए आईफोन (iPhone) और मैकबुक (MacBook) बनाने वाली कंपनी एपल ने भारत में चार और रिटेल स्टोर्स खोलने की योजना बना रही है।

Apple Expansion Plan in India: भारत में एपल के प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ रही है। इसे भुनाने के लिए आईफोन (iPhone) और मैकबुक (MacBook) बनाने वाली कंपनी एपल ने भारत में चार और रिटेल स्टोर्स खोलने की योजना बना रही है। एपल ने पिछले साल अप्रैल 2023 में दिल्ली और मुंबई में पहले दो रिटेल स्टोर खोले, और अब यह बेंगलुरु, पुणे, और दिल्ली-एनसीआर में अगले चरण के लिए योजना बना रहा है। मुंबई में भी एक और स्टोर खुल सकता है। इसके अलावा कंपनी की योजना प्रो और प्रो मैक्स समेत आईफोन 16 की पूरी सीरीज यहीं बनाने की है। यह योजना कंपनी के वैश्विक कारोबार में भारत की अहम भूमिका, सप्लाई चेन को डाईवर्सिफाई पर फोकस और देश के स्किल्ड वर्कफोर्स को भुनाने के मुताबिक है।

दिल्ली-मुंबई के स्टोर को शानदार रिस्पांस से उत्साहित Apple

एपल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिटेल) Deirdre O'Brien का कहना है कि एपल का मैजिक महसूस करने के लिए स्टोर्स सबसे बढ़िया जगह है और भारत में अपने ग्राहकों से जुड़ाव को और गहरा के लिए स्टोर्स की संख्या बढ़ाई जाएगी। एनालिस्ट्स का कहना है कि दिल्ली और मुंबई में इसके रिटेल आउटलेट को जो तगड़ा रिस्पांस मिला, उसी से उत्साहित होकर ही एपल ने विस्तार की योजना बनाई है। आईडीसी इंडिया के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट नवकेंदर सिंह का कहना है कि दिल्ली और मुंबई के स्टोर्स की देश में एपल के कारोबार में 20 फीसदी से अधिक हिस्सदारी रही तो अगर स्टोर्स की संख्या और बढ़ाने पर प्रीमियम डिवाइस मार्केट में इसकी हिस्सेदारी और बढ़ेगी।

क्या है एपल की स्ट्रैटेजी?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें