आईफोन (iPhone) और मैकबुक (Macbook) जैसे एपल (Apple) के प्रोडक्ट्स का उत्पादन भारत में सात गुना तक इजाफा हो सकता है। ट्रेड मिनिस्टर पीयूष गोयल के मुताबिक एपल भारत में अपना उत्पादन बढ़ाकर 25 फीसदी तक करना चाहती है। अभी यह आंकड़ा 5-7 फीसदी है। एपल चीन से अपनी मैन्यूफैक्चरिंग किसी और देश में शिफ्ट करने की कोशिश में है जिसका फायदा भारत को मिल सकता है। केंद्रीय मंत्री गोयल ने एक कांफ्रेंस के दौरान कहा कि एपल की चीन से निकलने की कोशिशों का फायदा भारत को मिलेगा। एपल इससे पहले अपने हालिया नए मॉडल को भारत से लॉन्च किया था और इसे भारत में बनाया गया था।
