Jio Financial Services इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स भी ग्राहकों को ऑफर करेगी

Reliance Industries की 46वीं एजीएम में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो फाइनेंशइल के फ्यूचर प्लान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जियो फाइनेंशियल ग्राहकों को इंश्योरेंस सर्विसेज भी ऑफर करेगी। इसमें लाइफ, जनरल और हेल्थ तीनों तरह के इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स शामिल होंगे। इसके लिए कंपनी दुनिया के बड़े इंश्योरेंस प्लेयर्स के साथ हाथ मिलाएगी

अपडेटेड Aug 28, 2023 पर 3:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मुकेश अंबानी ने एजीएम में बताया कि जियो फाइनेंशियल का नेटवर्थ 1,20,000 करोड़ रुपये है। रिलायंस ने इसे ठोस पूंजी उपलब्ध कराई है। इससे शुरुआत से ही यह दुनिया की सबसे अच्छी पूंजी वाली फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म्स में से एक होगी।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने Jio Financial के प्लान के बारे में बताया। कंपनी के 46वीं सालाना आम बैठक (AGM) में उन्होंने कहा कि जियो फाइनेंशियल आने वाले सालों में कई तरह की फाइनेंशियल सर्विसेज देने जा रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी ग्राहकों को इंश्योरेंस सर्विसेज भी ऑफर करेगी। इसमें लाइफ, जनरल और हेल्थ तीनों तरह के इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स शामिल होंगे। इसके लिए कंपनी दुनिया के बड़े इंश्योरेंस प्लेयर्स के साथ हाथ मिलाएगी। जियो फाइनेंशियल की इसी महीने शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई है।

    अंबानी ने एजीएम में बताया कि Jio Financial का नेटवर्थ 1,20,000 करोड़ रुपये है। रिलायंस ने इसे ठोस पूंजी उपलब्ध कराई है। इससे शुरुआत से ही यह दुनिया की सबसे अच्छी पूंजी वाली फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म्स में से एक होगी। जियो फाइनेंशियल का प्लान म्यूचुअल फंड बिजनेस में भी उतरने का है। इसके लिए कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनजमेंट कंपनियों में से एक ब्लैकरॉक से हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियां मिलकर नई एसेट मैनेजमेंट कंपनी की शुरुआत करेंगी।

    RIL की 46वीं एजीएम में Blackrock के सीईओ लैरी फिंक ने ज्वाइंट वेंचर के फ्यूचर प्लान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दोनों कंपनियां मिलकर इंडिया में डिजिटल फर्स्ट इनवेस्टमेंट सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने पर काम करेंगी। उन्होंने कहा कि जेएफएस और ब्लैकरॉक का प्लान डिजिटल फर्स्ट ऑफरिंग के जरिए इंडिया के फाइनेंशियल मार्केट में बड़ा बदलाव लाने का है। इससे पूरे देश में निवेसकों को एफोर्डेबल इनवेस्टमेंट सॉल्यूशंस उपलब्ध होंगे।


    फैंक ने कहा कि दोनों कंपनियों का एक सांझा विजन है। हम मिलकर बेहतर फाइनेंशियल फ्यूचर के लिए काम करेंगे। हम मिलकर अपनी एक्सपर्टाइज का इस्तेमाल करेंगे। इससे देश के करोड़ों निवेशकों को निवेश करने के लिए बड़े मौके उपलब्ध होंगे।

    उन्होंने कहा कि एसेट मैनेजमेंट इंडस्ट्री में बड़े बदलाव लाने के मौके हैं। इसके लिए टेक-इनेबल्ड एसेट मैनेजर के साथ एफोर्डेबल और ट्रांसपेरेंट इनवेस्टमेंट प्रोडक्ट्स निवेशकों को उपलब्ध कराने होंगे। इससे समाज के हर वर्ग की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।