JSW Group ने ओडिशा सरकार के साथ किया समझौता, 40,000 करोड़ रुपये के निवेश का है प्लान

JSW Group : इस एग्रीमेटं के तहत 40,000 करोड़ रुपये के निवेश से EV प्रोजेक्ट स्थापित किया जाएगा। इस इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिक व्हीकल और EV बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट से 11000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट में अत्याधुनिक 50 GWH इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरी प्लांट की स्थापना शामिल है

अपडेटेड Feb 10, 2024 पर 6:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
JSW ग्रुप ने ओडिशा सरकार के साथ एक समझौते पर साइन किया है।

जेएसडब्ल्यू ग्रुप (JSW Group) ने ओडिशा सरकार के साथ एक समझौते पर साइन किया है। इस एग्रीमेंट के तहत 40,000 करोड़ रुपये के निवेश से EV प्रोजेक्ट स्थापित किया जाएगा। इस इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिक व्हीकल और EV बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट से 11000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। जेएसडब्ल्यू ग्रुप कटक जिले में एक इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और कलपुर्जा बनाने के लिए प्लांट स्थापित करेगा। इसके अलावा जगतसिंहपुर जिले के पारादीप में एक तांबा स्मेल्टर और लिथियम रिफाइनरी स्थापित की जाएगी।

एग्रीमेंट से जुड़ी डिटेल

कंप्रिहेंसिव प्रोजेक्ट में अत्याधुनिक 50 GWH इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरी प्लांट की स्थापना शामिल है। राज्य मंत्रिमंडल के इन दोनों प्रोजेक्ट्स के लिए एक विशेष इंसेंटिव पैकेज को मंजूरी देने के दो हफ्ते बाद एग्रीमेंट पर साइन किया गया है।


ओडिशा के मुख्यमंत्री का बयान

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, "हम नए युग के सेक्टर्स के अवसरों का लाभ उठाने पर उत्सुकता से फोकस कर रहे हैं। इसक मकसद ओडिशा के लोगों के लिए हाई स्किल वाली नौकरी के अवसर पैदा करना है। जेएसडब्ल्यू ग्रुप के साथ हमारे सहयोग के माध्यम से हम एक ऐसे भविष्य के लिए स्टेज तैयार कर रहे हैं जहां इनोवेशन हमारे इंडस्ट्रियल ग्रोथ को संचालित करेगा। इससे ओडिशा के युवाओं की स्किल और नौकरियों तक पहुंच बढ़ेगी।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।