Get App

ONGC -Oil India के लिए खट्टी-मीठी सिफारिश, कमेटी ने सरकार को भेज दी अपनी यह रिपोर्ट

सरकारी तेल और गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) और ऑयल इंडिया (Oil India) अपने फील्ड्स से अगर नई गैस निकालती हैं तो उन्हें इसकी अधिक कीमत मिल सकती है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 04, 2022 पर 4:38 PM
ONGC -Oil India के लिए खट्टी-मीठी सिफारिश, कमेटी ने सरकार को भेज दी अपनी यह रिपोर्ट
ओएनजीसी और ऑयल इंडिया मौजूदा फील्ड्स से जो नेचुरल गैस निकालती हैं, उसके लिए प्राइस कैप तय हो सकता है।

सरकारी तेल और गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) और ऑयल इंडिया (Oil India) अपने फील्ड्स से अगर नई गैस निकालती हैं तो उन्हें इसकी अधिक कीमत मिल सकती है। किरीट पारेख कमेटी ने इसके लिए सिफारिश की है। इस कमेटी ने सरकार से सिफारिश की है कि ओएनजीसी और ऑयल इंडिया मौजूदा फील्ड्स से जो नेचुरल गैस निकालती हैं, उसके लिए अधिकतम कीमत तय की जाए। यह सिफारिश इसलिए की गई है ताकि सीएनजी और पाइपलाइन से आने वाली रसोई गैस-पीएनजी की कीमतों में नरमी आ सके। इसके अलावा कमेटी ने यह भी सिफारिश की है कि अगर दोनों कंपनियां मौजूदा फील्ड्स से नई गैस निकालती हैं तो इस अधिकतम प्राइस से 20 फीसदी अधिक भाव मिले।

गैस की वैश्विक प्राइस की बजाय कच्चे तेल से जोड़ें भाव- सिफारिश

पैनल ने तेल मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट पिछले हफ्ते भेज दिया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इसमें ओएनजीसी और ऑयल इंडिया के पुराने फील्ड्स से निकाले जाने वाली गैस यानी एपीएम की अधिकतम कीमत तय करने की सिफारिश की गई है। पारिख के मुताबिक घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की दरों से जोड़ने के बजाय आयातित कच्चे तेल के भाव से जोड़ी जानी चाहिए। पैनल ने जो सिफारिश की है, उसके मुताबिक यह कीमत भारत में आयात होने वाले कच्चे तेल का 10 फीसदी हो सकता है। हालांकि यह कीमत पूरी तरह 2027 से लागू होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें