Top Moving Stocks: पिछले हफ्ते इन 10 शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव, 15% तक चढ़ गए भाव

Top Moving Stocks: पिछला कारोबारी सप्ताह घरेलू इक्विटी मार्केट के लिए शानदार रहा

अपडेटेड Dec 04, 2022 पर 2:44 PM
Story continues below Advertisement
Top Moving Stocks: पिछले हफ्ते पेटीएम, बंधन बैंक, आईआरएफसी, भेल और ट्राईडेंट जैसे शेयरों में काफी उतार-चढ़ाव रहा।

Top Moving Stocks: पिछला कारोबारी सप्ताह घरेलू इक्विटी मार्केट के लिए शानदार रहा। बीएसई सेंसेक्स 575 अंकों के उछाल के साथ 62868 और निफ्टी-50 183 अंकों की तेजी के साथ 18696 पर बंद हुआ। सभी सेक्टर्स में पिछले हफ्ते तेजी का रूझान रहा। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो पिछले हफ्ते पेटीएम, बंधन बैंक, आईआरएफसी, भेल और ट्राईडेंट जैसे शेयरों में काफी उतार-चढ़ाव रहा। नीचे 10 ऐसे स्टॉक्स के बारे में बताया जा रहा है जिनमें पिछले कारोबारी हफ्ते तेज हलचल रही।

One97 Communications | मौजूदा भाव: 536.95 रुपये

पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस ने अपनी ग्रोथ को लेकर पॉजिटिव नजरिया पेश किया है और अगले साल मुनाफे में लौटने पर जोर दिया है। ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए के मुताबिक अगली चार से छह तिमाहियों में कंपनी मुनाफे में आ जाएगी। इसके चलते ब्रोकरेज फर्म ने हाल ही में इसकी रेटिंग को बिक्री से अपग्रेड कर खरीदारी किया था। पिछले हफ्ते इसके शेयर 15 फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं।


Investing in 2023: अगले साल निवेश को लेकर कैसे बनाएं स्ट्रैटजी? ये चार थीम फैसला लेने में करेंगे मदद

Bandhan Bank | मौजूदा भाव: 240.10 रुपये

बंधन बैंक के शेयर पिछले हफ्ते 9 फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं। Plutus Wealth Management ने बंधन बैंक के 212 करोड़ रुपये के शेयरों की खुले बाजार से खरीदारी की है। एनएसई पर मौजूद बल्क डील डेटा के मुताबिक इसने 235.65 रुपये के भाव पर 90 लाख शेयर खरीदे हैं। वैश्विक रिसर्च और ब्रोकिंग फर्म सीएलएसए ने 300 रुपये के टारगेट प्राइस पर इसे खरीदने की सलाह दी है।

IRFC | मौजूदा भाव: 34.50 रुपये

बजट में रेलवे सेक्टर के लिए ऐलान की उम्मीदों पर आईआरएफसी के शेयर पिछले हफ्ते 8 फीसदी से अधिक उछल गए। अगले साल बजट में 300-400 वंदे भारत ट्रेनों के ऐलान की संभावना है। इस कंपनी की खास बात यह है कि इसका कोई एनपीए नहीं है और इसे टैक्स भी नहीं चुकाना है।

Market Next Week: इन दस बातों से तय होगी बाजार की चाल, RBI के फैसले पर भी रहेगी निगाहें

Trident | मौजूदा भाव: 37.55 रुपये

पिछले कारोबारी हफ्ते में ट्राइडेंट के शेयर 7 फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं। इसे एक फैब्रिक और इसे बनाने के तरीके के लिए पेटेंट ऑफिस इंडिया से पेटेंट मिला है। इससे कंपनी बिना केमिकल के नरम तौलिए बनाने में मदद मिलेगी और इस सेग्मेंट में इसका दखल बढ़ेगा।

BHEL | मौजूदा भाव: 90.55 रुपये

भेल को 200 वंदे भारत ट्रेनों को बनाने और 35 साल तक मेंटेनेंस के लिए 58 हजार करोड़ रुपये के कांट्रैक्ट की दौड़ में शामिल हुई है। इसके चलते शेयरों की खरीदारी बढ़ी है और पिछले हफ्ते 10 फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं। रेलवे की योजना वंदे भारत ट्रेन की पहली स्लीपर वर्जन लाने की है। अभी तक रेलवे ने जो 102 वंदे भारत ट्रेनों के लिए कांट्रैक्ट दिए हैं, वे सभी चेयर कार्स हैं।

Coforge | मौजूदा भाव: 4237.50 रुपये

कोफोर्ज ने अमेरिकी स्पेशियलिटी इंश्योरेंस कंपनी टोकिया मैरिन एचसीसी के साथ अपनी साझेदारी को बढ़ाया है। इस सौदे के तहत कोफोर्ज दुनिया भर में आईटी ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा देगी। इसके चलते शेयरों की खरीदारी बढ़ी और पिछले हफ्ते सात फीसदी से अधिक मजबूत हुए।

IPO News: इस रिसाइकलिंग कंपनी का आईपीओ 348 गुना सब्सक्राइब, ग्रे मार्केट में भी दमदार रिस्पांस, कल फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट

Zomato | मौजूदा भाव: 68.55 रुपये

सिंगापुर सरकार की इंवेस्टमेंट फंड टेमासेक ने जोमैटो में हिस्सेदारी बढ़ाई है जिसके चलते इसके शेयर 7 फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है और एक से तीन महीने के लिए टारगेट प्राइस 86 रुपये फिक्स किया है। वहीं हाल ही में जेफरीज ने 100 रुपये के टारगेट प्राइस पर इसे खरीदारी की रेटिंग दी थी।

NLC India | मौजूदा भाव: 88.25 रुपये

एनएलसी इंडिया ने ओडिशा सरकार के साथ एक एमओयू पर साइन किया है जिसके तहत कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट डेवलप करेगी। इसका ऐलान होते ही शेयरों की खरीदारी बढ़ी और भाव 5 फीसदी मजबूत हुए।

Laurus Labs | मौजूदा भाव: 423.60 रुपये

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने इसकी रेटिंग को डाउनग्रेड कर 350 रुपये के फेयर प्राइस पर सेल कर दिया है। इसके चलते शेयरों की बिकवाली शुरू हो गई और भाव 7 फीसदी टूट गए।

Nureca | मौजूदा भाव: 519.80 रुपये

न्यूरेका की प्रमोटर पायल गोयल ने बल्क डील के जरिए कंपनी के 55863 शेयरों की 546 रुपये के भाव पर 29 नवंबर को बिक्री की थी। गोयल की इसमें सितंबर तिमाही में 34.99 फीसदी हिस्सेदारी थी। इसके शेयर पिछले हफ्ते 7 फीसदी से अधिक टूटे हैं। कंपनी को सितंबर 2022 तिमाही में 2.89 करोड़ रुपये का घाटा हुआ जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में 5.43 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।