KKR खरीदना चाहती है बेंगलुरु की कैंसर हॉस्पिटल चेन HCG, ₹3600 करोड़ में हो सकती है डील

कैंसर हॉस्पिटल चेन हेल्थकेयर ग्लोबल एंटरप्राइजेज लिमिटेट (HCG) को लेकर आने वाले दिनों एक बड़ी डील देखने को मिल सकती है। मनीकंट्रोल को सूत्रों से जानकारी मिली है कि प्राइवेट इक्विटी फर्म केकेआर (KKR) इस कैंसर हॉस्पिटल चेन की बहुसंख्यक हिस्सेदारी खरीदना चाहती है और इसके लिए वह इस मौजूदा मालिक CVC कैपिटल से एक्सक्लूसिव बातचीत कर रही है

अपडेटेड Oct 28, 2024 पर 5:51 PM
CVC कैपिटल के पास हेल्थकेयर ग्लोबल एंटरप्राइजेज की करीब 60.36 प्रतिशत हिस्सेदारी है

कैंसर हॉस्पिटल चेन हेल्थकेयर ग्लोबल एंटरप्राइजेज लिमिटेट (HCG) को लेकर आने वाले दिनों एक बड़ी डील देखने को मिल सकती है। मनीकंट्रोल को सूत्रों से जानकारी मिली है कि प्राइवेट इक्विटी फर्म केकेआर (KKR) इस कैंसर हॉस्पिटल चेन की बहुसंख्यक हिस्सेदारी खरीदना चाहती है और इसके लिए वह इस मौजूदा मालिक CVC कैपिटल से एक्सक्लूसिव बातचीत कर रही है। बता दें कि CVC Capital ने साल 2020 में इस हॉस्पिटल चेन में 1,049 करोड़ रुपये की निवेश करके कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदी थी।

सूत्रों ने बताया कि हेल्थकेयर ग्लोबल एंटरप्राइजेज लिमिटेट (HCG) को खरीदने के लिए कई प्लेयर्स ने दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन KKR इन सबको पीछे छोड़ते हुए संभावित खरीदार के रूप में उभरी है। सूत्रों ने यह भी कहा कि KKR ने प्रस्तावित हिस्सेदारी बिक्री के लिए CVC के साथ एक एक्सक्लूसिव समझौते पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं।

CVC कैपिटल के पास हेल्थकेयर ग्लोबल एंटरप्राइजेज की करीब 60.36 प्रतिशत हिस्सेदारी है। मौजूदा बाजार भाव पर इस हिससेदारी की कीमत करीब 3,613.97 करोड़ रुपये होती है। अगर इसे खरीदने की डील करने में सफल रहती है, तो इसे पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास मौजूद 26 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए अनिवार्य ओपन ऑफर करना पड़ेगा। HCG के फाउंडर डॉ. बीएस अजयकुमार और उनके परिवार की कंपनी में 10.87 प्रतिशत हिस्सेदारी है।


HCG के बारे में

बेंगलुरु मुख्यालय वाली हेल्थकेयर ग्लोबल (HCG) की गिनती देश के सबसे बड़े कैंसर हॉस्पिटल चेन में होती है। इसके पास भारत और अफ्रीका में 22 कैंसर सेंटर का नेटवर्क है और यह मिलन ब्रांड के तहत सात फर्टिलिटी सेंटर भी संचालित करता है। हाल ही में HCG ने विशाखापत्तनम स्थित महात्मा गांधी कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया। यह अधिग्रहण 414 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज मूल्य पर पूरा किया गया।

जून तिमाही में कंपनी की इनकम 14 प्रतिशत बढ़कर 525.6 करोड़ रुपये रही थी। वहीं मुनाफा करीब 59 प्रतिशत बढ़कर 12.1 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 21 प्रतिशत बढ़कर 92.9 करोड़ रुपये हो गया।

KKR का हॉस्पिटल इंडस्ट्री में निवेश

KKR इससे पहले भारतीय हॉस्पिटल इंडस्ट्री में कई सफल निवेश कर चुकी है। इसने साल 2022 में मैक्स हेल्थकेयर में करीब 5 गुना मुनाफे के साथ 2 अरब डॉलर में अपनी हिस्सेदारी बेची थी। उसने इसमें 2018 में निवेश किया था। अगस्त 2022 में, KKR ने भारतीय बाजार में सबसे बड़ी ब्लॉक डील के तहत अपने बाकी 27.5 प्रतिशत हिस्सेदारी भी करीब 9,200 करोड़ रुपये में बेची थी।

यह भी पढ़ें- सितंबर तिमाही में 509% बढ़ा मुनाफा, शानदार नतीजे पर शेयरों में 8% का उछाल, आपके पोर्टफोलियो में है?

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।