देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) 2047 तक रेवेन्यू के लिहाज से 1000 अरब अमेरिकी डॉलर की कंपनी बनने का लक्ष्य लेकर चल रही है। IOC के चेयरमैन श्रीकांत माधव वैद्य ने कहा है कि कंपनी अपने ऑयल रिफाइनिंग और फ्यूल मार्केटिंग बिजनेस के साथ क्लीन एनर्जी मसलन ग्रीन हाइड्रोजन और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग के जरिये यह लक्ष्य हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 2.39 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 165.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 2.33 लाख करोड़ रुपये है।
