Tech Layoffs: टेक सेक्टर में ताबड़तोड़ छंटनी हो रही है। Layoffs.fyi के आंकड़ों के मुताबिक इस साल 2026 की पहली तिमाही में ही 95 कंपनियों ने मिलकर 73,200 से अधिक एंप्लॉयीज की छुट्टी कर दी। पिछले दो हफ्तों में स्नैप इंक (Snap Inc), द वाल्ट डिज्नी कंपनी (The Walt Disney Company), मेटा प्लेटफॉर्म्स (Meta Platforms) और ओरेकल कॉरपोरेशंस (Oracle Corporation) जैसी बड़ी कंपनियों ने लगातार छंटनी का ऐलान किया। जिस सुस्ती के चलते छंटनी की शुरुआत हुई, जल्द ही उसकी वजह रीस्ट्रक्चरिंग हो गई। कंपनियां लागत घटाने, ऑपरेशंस आसान बनाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर फोकस बढ़ाने की दिशा में लगातार कदम उठा रही हैं और इसके तहत एंप्लॉयीज की संख्या में कटौती भी हो रही है।
Snap layoffs: नौकरियों में 1 हजार की कटौती
स्नैप इंक. अपने ऑपरेशंस को सुव्यवस्थित करने और प्रॉफिटेबिलिटी बढ़ाने के लिए लगभग 1,000 एंप्लॉयीज यानी अपने कुल वर्कफोर्स के करीब 16% के छंटनी की योजना बना रही है। इसके अलावा स्नैप 300 से अधिक रिक्त पदों को भी समाप्त कर रही है। कंपनी को उम्मीद है कि वह 2026 की दूसरी छमाही तक सालाना $50.0 करोड़ से अधिक की बचत करेगी, हालांकि छंटनी लागत यानी सेवेरेंस पर आने वाला खर्च $9.5-$13.0 करोड़ के बीच होने का अनुमान है। अमेरिका में छंटनी से प्रभावित एंप्लॉयीज को कंपनी चार महीने का वेतन, हेल्थकेयर बेनेफिट्स जारी रखने और एक्सीलेरेटेड इक्विटी वेस्टिंग देगी।
Disney layoffs: 1,000 एंप्लॉयीज की होगी छंटनी
वाल्ट डिज्नी कंपनी मार्च में Josh D’Amaro के सीईओ बनने के बाद से अपने पहले बड़े रीस्ट्रक्चरिंग के तहत करीब 1,000 एंप्लॉयीज की छंटनी करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके सेवरेंस पैकेज रोल और टेन्योर के हिसाब से हैं। पांच साल से कम काम किए हुए नॉन-मैनेजेरियल एंप्लॉयीज को चार हफ्ते का वेतन मिलेगा, जबकि लंबे समय तक काम कर चुके एंप्लॉयीज को हर साल की सर्विस पर एक हफ्ते के वेतन के हिसाब से मिलेगा जिसकी अधिकतम सीमा 52 सप्ताह है। वहीं मैनेजर्स को यह छह हफ्ते के हिसाब से मिलना शुरू होता है और टेन्योर के हिसाब से बढ़ता जाता है। डायरेक्टर्स और वाइस-प्रेसिडेंट्स को तो 13-26 हफ्ते तक के अधिक आकर्षक पैकेज मिलते हैं।
Meta layoffs: इस साल भी छंटनी की मार जारी
मेटा प्लेटफॉर्म्स अपने एंप्लॉयीज की संख्या में लगातार कटौती कर रही है। इसके तहत कैलिफोर्निया के बरलिंगेम और सनीवेल स्थित ऑफिसेज में 198 पदों को समाप्त किया जाएगा। ये छंटनी इस साल की शुरुआत में की गई कटौतियों के अलावा हैं। मार्च में मेटा ने रिक्रूटमेंट्स, सेल्स और ऑपरेशंस में लगभग 700 पदों को कम किया था, जिनमें इसके रियलिटी लैब्स डिवीजन के पद भी शामिल थे। जनवरी में कंपनी पहले ही अपने ऑगमेंटेड और वर्चुअल रियलिटी प्रोजेक्ट्स से जुड़े लगभग 1,500 एंप्लॉयीज को निकाल चुकी थी।
Oracle layoffs: 30 हजार की नौकरी पर तलवार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑरेकल कॉर्पोरेशन दुनिया भर में 20 से 30 हजार एंप्लॉयीज की छुट्टी करने की की योजना बना रहा है। भारत में इसका तगड़ा झटका पड़ने की आशंका है, जहां करीब 12 हजार एंप्लॉयीज प्रभावित होंगे। छंटनी की तलवार क्लाउड, हेल्थकेयर, सेल्स और नेटसुईट डिवीजन में चल रही है जो एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश के कारण कंपनी में हो रहे व्यापक बदलाव का संकेत है।
सेवरेंस पैकेज की बात करें तो भारत में जिनकी छंटनी हो रही है, उन्हें हर साल की नौकरी के लिए 15 दिनों का वेतन, एक अतिरिक्त एक्स ग्रेशिया पेआउट, बची हुई छुट्टियों के बदले पैसे और दो महीने का फिक्स वेतन मिल सकता है। एंप्लॉयीज को एक महीने का पेड गार्डनिंग लीव और इंश्योरेंस बेनेफिट्स भी मिल सकता है। अमेरिका में ऑरेकल आमतौर पर नौकरी पहले वर्ष के लिए चार सप्ताह का मूल वेतन और इसके बाद के हर एक वर्ष के लिए एक सप्ताह का वेतन देता है, जिसकी अधिकतम सीमा 26 सप्ताह है।
इस कारण ताबड़तोड़ स्पीड से हो रही छंटनी
वर्षों तक आक्रामक तरीके से हायरिं करने के बाद, अप कंपनियां कारोबारी खर्चे में कटौती कर रहे हैं, ऑपरेशंस का सरल बना रही हैं और एआई की तरफ बढ़ रही हैं। इसके चलते छंटनी की तलवार अब तेज गति से चल रही है क्योंकि आर्थिक और तकनीकी तौर पर मौजूदा माहौल को अपनाने के लिए तेजी से कदम उठा रही हैं।