निफ्टी और सेंसेक्स गिरावट पर हुए बंद
निफ्टी और सेंसेक्स गिरावट पर हुए बंद
वीकली एक्सपायरी पर बाजार में दायरे में कारोबार करता नजर आया और निफ्टी और सेंसेक्स गिरावट पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स की फ्लैट क्लोजिंग हुई है। आज के कारोबार में FMCG, मेटल, ऑटो शेयरों में गिरावट रही । वहीं फार्मा, एनर्जी शेयरो में भी बिकवाली देखने को मिली। हालांकि PSE, सरकारी बैंक से जुड़े शेयरों में बढ़त रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 187.31 अंक यानी 0.31
HAVELLS का मुनाफा 7.2% घटकर 284 करोड़ रुपये रहा
HAVELLS ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है जिसके मुताबिक कंपनी का सालाना आधार पर कंसो मुनाफा 306 करोड़ रुपये से घटकर 284 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि कंसो आय 3,652 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,120 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं कंसो EBITDA 441 करोड़ रुपये से घटकर 424 करोड़ रुपये पर रहा है। EBITDA मार्जिन 12.1% से बढ़कर 10.3% पर रही है।
POLYCAB का मुनाफा 358 करोड़ रुपये रहा
POLYCAB ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है जिसके मुताबिक कंपनी का सालाना आधार पर कंसो मुनाफा 247 करोड़ रुपये से बढ़कर 358 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि कंसो आय 3372 करोड़ रुपये से बढ़कर 3715 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं कंसो EBITDA 362 करोड़ रुपये से बढ़कर 504 करोड़ रुपये पर रहा है। EBITDA मार्जिन 10.7% से बढ़कर 13.6% पर रही है।
Kohinoor Foods के शेयर 12 फीसदी का उछाल
Kohinoor Foods के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। अच्छी खरीदारी के दम पर इस शेयर में 18 जनवरी (बुधवार) को अपर सर्किट भी देखने को मिला। आज भी ये करीब 12% से ज्यादा तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। बीते 5 दिन में इस शेयर ने निवेशकों को 36% का रिटर्न दिया है। बीते एक साल में इस शेयर ने निवेशकों को करीब 860% से ज्यादा का जबरदस्त रिटर्न दिया है. जबकि, इस दौरान निफ्टी में केवल 1% के करीब ही तेजी देखने को मिली है।
कमजोर रहे तीसरी तिमाही में एशियन पेंट्स के नतीजे
31 दिसंबर को समाप्त वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा सालाना आधार पर 1016 करोड़ रुपये से बढ़कर 1073 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 8462 करोड़ रुपये से बढ़कर 8637 करोड़ रुपये पर रही है। वॉल्यूम ग्रोथ 5 से 6% के मुकाबले रही फ्लैट है। लेकिन मार्जिन उम्मीद से बेहतर रही है। लंबे मॉनसून का असर त्योहारी सीजन मांग पर पड़ा है। तीसरी तिमाही में अंतराष्ट्रीय कारोबार बिक्री 2% बढ़कर `780 करोड़ रुपये पर रही है। घरेलू डेकोरेटिव वॉल्यूम फ्लैट रही है जबकि इसके 5-6 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।
जगुआर लैंड रोवर इंडिया के एमडी रोहित सूरी अपने पद से हुए रिटायर
जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (JLR INDIA) के MD रोहित सूरी अपने पद से रिटायर हो गए हैं। जगुआर लैंड रोवर ने घोषणा की कि कंपनी के प्रेजिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी कंपनी के साथ 14 साल के बाद 31 मार्च 2023 से अपने पद से सेवानिवृत्त ले रहे हैं। सूरी टाटा की प्रीमियर कार डिवीजन के प्रमुख के रूप में टाटा ग्रुप में शामिल हुए और 2009 में भारत में जगुआर एंड लैंड रोवर के लॉन्च का नेतृत्व किया।
रिलायंस इंजस्ट्रीज के नतीजों से पहले जानिए क्या है नोमुरा की राय
रिलायंस इंजस्ट्रीज (Reliance Industries) के 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुए वित्तवर्ष 2022-23 के तीसरी तिमाही के नतीजे शुक्रवार 20 जनवरी को बाजार बंद होने के बाद आएंगे। ऐसे में जापानी ब्रोकरेज हाउस नोमुरा (Nomura) का कहना है कि RIL के तीसरी तिमाही के कंसोलीडेटेज एबिटडा में तिमाही आधार पर 10 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है। कंपनी की एबिटडा को O2C (oil-to-chemical) कारोबार में आई रिकवरी, कंपनी को अपस्ट्रीम कारोबार में तेजी और कंपनी के खपत वाले कारोबारी सेग्मेंट में मजबूती से सपोर्ट मिलेगा।
बाजार की बड़ी बातें
वीकली एक्सपायरी के दिन दायरे में कारोबार कर रहा है। निफ्टी 18150 के पास नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी में 150 अंकों की गिरावट दिखा रहा है। वहीं मिडकैप में फ्लैट कारोबार हो रहा है। FMCG, पावर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है जबकि चुनिंदा मेटल, एनर्जी, तेल-गैस शेयरों में खरीदारी हो रही है। हालांकि चुनिंदा ऑटो एंसिलरी, सीमेंट और IT शेयर ऊपर नजर आ रहे है।
HUL के मुनाफे में 10 फीसदी की बढ़त संभव
निफ्टी की 2 कंपनियां HUL और ASIAN PAINTS के आज नतीजे आएंगे। बाजार जानकारों का मानना है कि HUL का मुनाफा 10 परसेंट बढ़ सकता है । वहीं 4-5% के बीच वॉल्यूम ग्रोथ संभव है। वहीं दूसरी तरफ जानकारों को उम्मीद है कि तीसरी तिमाही में एशियन पेंट्स के मुनाफे और आय में करीब 11 परसेंट का उछाल देखने को मिल सकता है।
Persistent Systems का शेयर 5% भागा
आज के कारोबार Persistent Systems के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली और इंट्राडे में बीएसई पर यह शेयर 4,161.75 रुपये का स्तर छुता नजर आया। कंपनी के नतीजों के बाद शेयर में तेजी देखने को मिली है। बता दें कि तिमाही आधार पर दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 220 करोड़ रुपए से बढ़कर 238 करोड़ रुपए रहा है। वहीं, आय 2048.6 करोड़ रुपए से बढ़कर 2169.4 करोड़ रुपए पर रही है। इसकी तरह EBIT पिछली तिमाही के 298.7 करोड़ रुपए से बढ़कर 333.2 करोड़ रुपए पर और EBIT मार्जिन 14.6 फीसदी से बढ़कर 15.3 फीसदी पर रही है। कंपनी ने 28 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है।
इंडिया रेटिंग ने जेके सीमेंट की रेटिंग बढ़ाई
INDIA RATINGS ने जेके सीमेंट की लॉन्ग टर्म रेटिंग बढ़ाई है। इंडिया रेटिंग ने कंपनी की लॉन्ग टर्म रेटिंग AA- से बढ़ाकर AA की है। जेके सीमेंट के शेयर भाव पर नजर डालें तो एनएसई पर यह शेयर 49.90 रुपये यानी 1.71 फीसदी की गिरावट के साथ 2916.35 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा है। 1 महीने में यह स्टॉक 5.11 फीसदी टूटा है जबकि 3 महीने में इसमें 13.59 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं 3 साल में इस स्टॉक में 130.88 फीसदी का रिटर्न मिला है।
सोने की कीमतों में आई गिरावट
कॉमेक्स पर सोना 1931 डॉलर की ऊंचाई से नीचे गिरा है। कॉमेक्स पर सोना आज $1902 तक गिरा है। वहीं MCX पर सोने का भाव 56,562 की ऊंचाई से टूटा है। 56,300 के नीचे आज MCX पर सोने में कारोबार हो रहा है। जबकि चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज हुई है। घरेलू बाजार में चांदी 68000 के नीचे आया है।
Mahindra Lifespace के शेयरों में 8% की तेजी
Mahindra Lifespace के शेयरों में आज इंट्राडे में 8 फीसदी की तेजी दिखाई है और यह बीएसई पर यह स्टॉक 374.50 रुपये का स्तर छुता नजर आया। Mahindra Lifespace Developers रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की सेक्टर की कंपनी है। दरअसल कंपनी को मुंबई में 2 हाउसिंग प्रोजेक्ट के रीडेवलपमेंट का काम मिला है। इस खबर का असर आज इस स्टॉक पर दिख रहा है।
FTX के झटके से अब Genesis कर रही दिवालिया होने की तैयारी
क्रिप्टो कंपनी जेनेसिस ग्लोबल कैपिटल (Genesis Global Capital) दिवालिया के आवेदन की तैयारी कर रही है। उसकी कोशिश है कि यह काम इसी हफ्ते पूरा हो जाए। इससे पहले ब्लूमबर्ग ने जानकारी दी थी कि लिक्विडिटी की दिक्कतों के बीच डिजिटल करेंसी ग्रुप (DCG) की क्रिप्टो लेंडिग यूनिट कई क्रेडिटर ग्रुप से बातचीत कर रही थी।
भारत दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले बहुत बेहतर प्रदर्शन कर रहा- गीता गोपीनाथन
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मंच पर CNBC-TV18 से खास बातचीत में में इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) की गीता गोपीनाथन ने कहा कि भारत दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले बहुत बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि भौतिक और डिजिटल पब्लिक इंफ्रा भारत को एक आकर्षक इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बनाता है लेकिन लेबर मार्केट एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर भारत को ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कोरोना महामारी और युद्ध ने सभी देशों को आर्थिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बहुत अधिक चिंतित कर दिया है। यही कारण है कि अब वो ऐसी नीतियां बना रहे हैं जो दुनिया भर में अधिक फ्रेगमेंटेशन का कारण बन सकती हैं।
वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव
वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है। निफ्टी हल्की कमजोरी के साथ 18100 के करीब कारोबार कर रहा है। इंफोसिस, कोटक बैंक, अदानी एंटरप्राइजेज और HUL दबाव बना रहे हैं । मिडकैप में भी सुस्ती नजर आ रही है। अच्छे नतीजों के बाद परसिस्टेंट सिस्टम्स में रौनक देखने को मिल रही है। शेयर करीब 3% के उछाल के साथ FNO का टॉप गेनर बना है। वहीं रिजल्ट्स के बाद इंडसइंड बैंक और ऑरेकल फाइनेंस फ्लैट कारोबार कर रहे है। 13% डिस्काउंट के साथ FPO के प्राइसबैंड से अदानी एंटरप्राइजेज में तेज गिरावट आई है। शेयर 4% फिसलकर ढ़ाई महीने के निचले स्तर पर पहुंचा है।
लाइसेंस फीस पर VodafoneIdea का डिफॉल्ट , मिलेगा शो कॉस नोटिस
Vodafone-idea की मुश्किलें बढ़ सकती हैं । दूरसंचार विभाग कम लाइसेंस फीस देने के मामले में कंपनी को जल्द नोटिस भेजेगा। कंपनी ने पिछली तिमाही की मात्र 10 फीसदी लाइसेंस फीस चुकाई है। VodafoneIdea को शो कॉस नोटिस मिलेगा । कंपनी ने सरकार के पास 78 करोड रुपए जमा कराए है। कंपनी की कुल लाइसेंस फीस 780 करोड़ बनती है। कंपनी ने स्पेक्ट्रम यूज चार्ज भी कम जमा कराया है। कंपनी 1 महीने में ब्याज के साथ पैसे दे सकती हैं। टेलीकॉम कंपनियों को हर तिमाही लाइसेंस फीस जमा करानी होती है।
इंडसइंड बैंक पर ब्रोकरेज की राय
सीएलएएस ने इंडसइंड बैंक पर कहा कि तीसरी तिमाही में बैंक के नतीजे Core PPoP & PAT के लिहाज से अनुमान के मुताबिक रहे। आगे इसकी लोन ग्रोथ मजबूत बनी रहेगी। इसलिए ब्रोकरेज ने इस पर खरीदारी की रेटिंग देकर इसका लक्ष्य 1500 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
जेफरीज ने इंडसइंड बैंक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1600 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि इसका मुनाफा अनुमान से अधिक रहा। इसकी NII Growth 18 प्रतिशत रही जो कि अच्छी है। स्लीपेज थोड़ा ज्यादा रहे जो कि सामान्य हो जायेंगे। इसकी रिटेल डिपॉजिट ग्रोथ अच्छी रही और अपने समकक्ष बैकों से बेहतर रही। बैंक के सीईओ के एक्सटेंशन पर क्लियरिटी आने से री-रेटिंग में मदद होगी।
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
चीन में कच्चे तेल की मांग में बढ़ोतरी के चलते कीमतों में तेजी देखी गई थी। बुधवार के मुकाबले आज कच्चे तेल की कीमतों में 1% की गिरावट देखी गई। अभी ब्रेंट क्रूड 84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है जबकि WTI क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.अमेरिकी फेडरल रिजर्व (FED) के अधिकारियों की कमेंट्री के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई, जिसमें उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में बढ़ोतरी को जल्द ही रोक नहीं सकता है। बाजार ने पहली बार अमेरिकी डेटा पर पॉजिटिव प्रतिक्रिया व्यक्त की।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18069 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18034और 17976 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18185 फिर 18221 और 18279 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 42211 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 42108 और 41942 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 42545 फिर 42647 और 42814 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
आज आने वाले नतीजे
आज 19 जनवरी को Hindustan Unilever, Asian Paints, AU Small Finance Bank, Can Fin Homes, L&T Technology Services, Happiest Minds Technologies, Havells India, Hindustan Zinc, Anant Raj, IIFL Wealth Management, IndiaMART InterMESH, ICICI Securities, Mphasis, Polycab India, PVR और Sterling and Wilson Renewable Energy के दिसंबर तिमाही के नतीजे आने वाले हैं।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
19 जनवरी को NSE पर 4 स्टॉक Delta Corp, Manappuram Finance, L&T Finance Holdings, और GNFC F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
वेदांता 1440 रुपये में करेगी मीनाक्षी एनर्जी का अधिग्रहण
अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली वेदांता लिमिटेड 1,440 करोड़ रुपये में कर्ज से लदी पावर प्लांट मीनाक्षी एनर्जी का अधिग्रहण करेगी। कंपनी ने इसकी जानकारी 18 जनवरी को सफल बोलीदाता बनने के बाद एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। मीनाक्षी एनर्जी आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में 1,000 मेगावाट का कोयला आधारित बिजली संयंत्र है। 7 नवंबर 2019 को इसे इनसॉल्वेसी रेज्योलुशन के तहत स्वीकार किया गया और कार्यवाही शुरू हुई थी। इस अधिग्रहण को लेकर 312 करोड़ रुपये का एडवांस पेमेंट किया जाना है, जबकि बाकी बचे 1,128 करोड़ रुपये का भुगतान अनलिस्टेड नॉन-कंर्वेटबल डिबेंचर के रूप में किया जाएगा, जिसे मीनाक्षी एनर्जी जारी करेगी । ये भुगतान पांच सालों की अवधि में पांच समान किस्तों में मैच्योर होगा।
कल कैसी रही थी बाजार की चाल
18 जनवरी को भी बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स कल 61000 के ऊपर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 18000 के ऊपर की क्लोजिंग देता दिखा। मेटल, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और चुनिंदा एफएमसीजी और आईटी स्टॉक्स में आई खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला। सेंसेक्स 390 अंक बढ़कर 61046 के स्तर पर बंद हुआ। वही, निफ्टी 112 अंक बढ़कर 18165 के स्तर पर बंद हुआ।