अब Mad Over Donuts में भी बिकेगी हिस्सेदारी, बिजनेस आगे बढ़ाने में इस्तेमाल होगा पैसा

Mad Over Donuts की पूरे भारत में मौजूदगी है। इसने लोढ़ा कैपिटल मार्केट्स को सेल-साइड एडवाइजर के तौर पर जोड़ा है। कहा जा रहा है कि अगर संभव लगा तो कंपनी मेजॉरिटी स्टेक बेचने के विकल्प पर भी विचार कर सकती है

अपडेटेड Feb 05, 2026 पर 3:00 PM
Story continues below Advertisement
भारत में Mad Over Donuts की टक्कर अन्य डेजर्ट ब्रांड जैसे क्रिस्पी क्रीम और डंकिन डोनट्स से है।

पॉपुलर गॉरमेट डोनट चेन मैड ओवर डोनट्स अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचने जा रही है। इसके जरिए कंपनी अपनी ग्रोथ के लिए कैपिटल जुटाना चाहती है। यह बात मनीकंट्रोल को सूत्रों से पता चली है। मैड ओवर डोनट्स को एंटरप्रेन्योर लोकेश भरवानी ने शुरू किया था। इस चेन को अभी हिमेश फूड्स प्राइवेट लिमिटेड चला रही है। सूत्रों में से एक का कहना है कि मैड ओवर डोनट्स वैल्यू-अनलॉक करने के मोड में है। वह माइनॉरिटी स्टेक बेचकर एक प्राइवेट इक्विटी इनवेस्टर को अपने साथ शामिल करना चाहती है। साथ ही ऑपरेशंस का विस्तार करना चाहती है।

आगे कहा कि भारत एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है, जहां डिस्पोजेबल इनकम बढ़ रही है और फूड मार्केट कुल GDP से ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है। यह इस सेक्टर में एक्टिविटी को प्रभावित करने वाला एक मुख्य मैक्रो फैक्टर है।

एक दूसरे व्यक्ति ने मनीकंट्रोल को बताया है, "ट्रांजेक्शन शुरू हो गया है और संभावित खरीदारों को टीजर भेजे गए हैं। यह प्रक्रिया के शुरुआती दिन हैं। सेक्टर में चल रहे मर्जर एंड एक्वीजीशंस के दौर के बीच, बातचीत और वैल्यूएशन के आधार पर, अगर संभव लगा तो मेजॉरिटी स्टेक बेचने के विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है। लेकिन डील के स्ट्रक्चर और डिटेल्स पर अभी तक कोई आखिरी फैसला नहीं लिया गया है।" एक तीसरे व्यक्ति ने बताया, "मैड ओवर डोनट्स ने लोढ़ा कैपिटल मार्केट्स को सेल-साइड एडवाइजर के तौर पर जोड़ा है।" अभी यह पता नहीं लग सका है कि मैड ओवर डोनट्स ने कितनी वैल्यूएशन की डिमांड रखी है।


मैड ओवर डोनट्स के कॉम्पिटीटर

भारत में मैड ओवर डोनट्स की टक्कर अन्य डेजर्ट ब्रांड जैसे क्रिस्पी क्रीम और डंकिन डोनट्स से है। क्रिस्पी क्रीम एक अमेरिकी मल्टी-नेशनल चेन है। वहीं डंकिन डोनट्स को लिस्टेड भारतीय फर्म जुबिलेंट फूडवर्क्स चलाती है। लिंक्डइन पेज के अनुसार, मैड ओवर डोनट्स ने 2008 में सिंगापुर से अपनी शुरुआत की थी। मेन्यू में 26 डोनट फ्लेवर (बिना अंडे वाले) के साथ-साथ मिनी बाइट्स, ब्राउनी, एक्लेयर्स और बेवरेज शामिल हैं। इनमें एस्प्रेसो-बेस्ड कॉफी, बबल टी और चिल्ड फ्रैपे शामिल हैं।

इस डोनट चेन की पूरे भारत में मौजूदगी है। मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, कोलकाता, हैदराबाद और अहमदाबाद में 150 से ज्यादा स्टोर हैं।

Cognizant ने दिया 100% बोनस का तोहफा, इस कारण 3.50 लाख एंप्लॉयीज पर मेहरबान

सेक्टर में पिछले एक साल में लगातार कई डील

भारत में वेस्टर्न डेजर्ट, स्नैक्स, कन्फेक्शनरी और QSR (क्विक सर्विस रेस्टोरेंट) सेगमेंट में पिछले एक साल में लगातार कई डील हुई हैं। इनमें हल्दीराम्स, थियोब्रोमा, बेल्जियन वैफल, इस्कोन बालाजी फूड्स, बालाजी वेफर्स, बर्गर किंग ऑपरेटर रेस्टोरेंट ब्रांड एशिया और हाल ही में PVR Inox के पॉपकॉर्न ब्रांड 4700BC में इनवेस्टमेंट शामिल हैं। इसके अलावा, देवयानी इंटरनेशनल और सफायर फूड्स के बीच मेगा मर्जर भी हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।